लसाडिया में संतुलन बिगड़ने से बाइक गिरी, चालक घायल
उदयपुर जिले के लसाडिया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढिकिया में रेलमहुडी निवासी नारायण पिता बाबरू मीणा बाइक से अपने घर को जा रहा था की ढिकिया में अचानक बाइक के सामने कुत्ते के आ जाने से बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा व बाइक गिर गई जिससे बाइक चालक घायल हो गया | घायल को 108 की मदद से कालीभीत आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये | जहां पर उपचार कर छुट्टी दे दी गई |
रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

