लसाडिया । एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बडली का छोड़ा टीम रही विजेता


लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाडिया उपखण्ड क्षैत्र में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता उपखंड क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत घाटा उर्फ सिघावतो का खेड़ा के वसलाफ़ला में आयोजित हुई, जिसमे 16 टीमों ने भाग लिया। 

दिनभर कई मुकाबले हूए, फाइनल मैच बडली का छोड़ा व बगेडी के बीच हुआ। जिसमे बड़ली का छोड़ा क्लब टीम विजेता रही तथा बगेड़ी की टीम उपविजेता रही। विजेता को 5100 रुपये की तथा उपविजेता को 2100 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। प्रतियोगिता में समस्त ग्रामवासियों तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे तथा सभी के सहयोग से सफल आयोजन हुआ।
रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow