मावली । स्वेटर व फल वितरण कार्यक्रम आयोजित
मावली । मावली क्षैत्र में विद्यालय में निशुल्क स्वेटर व अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार लाड आमेटा ब्रह्म संस्थान द्वारा स्वर्गीय जगदीश लाल आमेटा भिंडर की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्थान अध्यक्ष राजेश आमेटा भिंडर ने तस्वीर पर माला और पुष्प अर्पित कर, स्वर्गीय जगदीश आमेटा को प्रेरणा स्रोत बताते हुए सबसे उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में भूत पूर्व महामंत्री गजेंद्र आमेटा कुराबड ने उनका जीवन परिचय दिया। इसके साथ ही खेमली क्षेत्र के रा प्रा वि छपरा एवं रा प्रा वि पालछ के125 छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए। तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेमली के मरीजों के लिए फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।
इस अवसर पर श्याम लाल आमेटा गादोली, गिरीश कुराबड़, भगवती लाल विजनवास, प्रेम शंकर वल्लभनगर, महेश आसना, देवेंद्र लोहारिया, भगवती लाल मेनार, धर्मेंद्र उदयपुर, गोपाल सांगवा, हरिप्रसाद कुराबड, प्रदीप विजनवास, नरेश आसना, हेमलता उदयपुर, भावना कुराबड एवं स्वर्गीय जगदीश के समस्त परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रचार प्रसार मंत्री पुष्कर आमेटा कुराबड ने किया।
रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा


