तीन दिवसीय विश्व संस्कृत सम्मेलन का आयोजन


उदयपुर । छतरपुर । नई दिल्ली में दिनांक 9 से 11 नवंबर तक संस्कृत भारती संस्था द्वारा तीन दिवसीय विश्व संस्कृत सम्मेलन आयोजित हुआ था। संस्कृत भारती उदयपुर महानगर के पत्राचार प्रमुख व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुपड़ी के संस्कृत विषय के वरिष्ठ अध्यापक मंगल कुमार जैन ने विश्व संस्कृत सम्मेलन में भाग लिया। 


संस्कृत भारती, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में " प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा " विषय पर उत्साह पुर्वक शोधपत्र का वाचन किया। जैन को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में शोध पत्र वाचन करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow