लसाडिया । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन
लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाड़िया उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें 125 बच्चों का निशुल्क इलाज किया गया, व कुछ बच्चों को आगे इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया। शिविर में डॉ यामिनी, डॉक्टर राजेश, फार्मासिस्ट राकेश, एएनएम सुमन, सुनीता, मेल नर्स नंदकिशोर, लैब टेक्नीशियन प्रकाश, एमआई अजीत जैन ने अपनी सेवाएं दी।
रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

