बड़ीसादड़ी । एनडीपीएस के आरोपी सरपंच पहलाद धाकड़ पिता सुरेशचंद्र धाकड़ को बुधवार सुबह 8:00 बजे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। बड़ी सादड़ी पुलिस थाने में बिना सूचना दिए, आरोपी के घर जा पहुंची रानीवाड़ा पुलिस, जहां पर पहलाद धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
जालौर जिले के जसवंतपुरा रानीवाड़ा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक भगवानाराम के नेतृतव में इस घटना को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है 15 जुलाई 2015 को जसवंतपुरा रानीवाड़ा थाने में 10 किलो अफीम पकड़ी गई थी। इस प्रकरण में बड़ी सादड़ी का एक अन्य आरोपी भी 5 साल से फरार है जिसकी तफ्तीश जारी है।