बड़ीसादड़ी । गांव रतीचंद जी का खेड़ा में विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई नशा मुक्ति रैली
बड़ीसादड़ी । बड़ीसादड़ी गांव रतीचंद जी का खेड़ा में विद्यार्थियों द्वारा मुक्ति रैली निकाली गई नशा। विद्यार्थियों ने भविष्य में नशा नही करने का संकल्प लिया। शारिरिक शिक्षक प्रभारी भगवान सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति रैली निकाली गई, रैली को प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, रैली गांव के विभिन्न मार्गों व क्षेत्रों से होती हुई गुजरी।
रैली में विद्यार्थियों तंबाकू से होने वाले नुकसान की तख्तियां अपने हाथो में लेकर तंबाकू छोडो का नारा लगाते हुए चल रहे थे। विद्यालय प्रांगण में रैली समाप्त होने के पश्चात वार्ड पंच रामसिंह मीणा और विद्यालय के प्रधानाचार्य यादव द्वारा नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
