प्रतापगढ़ । मातृ वंदना सप्ताह के तहत रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन, महिलाएं एवं बहनें बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें -जिला कलक्टर


प्रतापगढ़ । प्रधानमंत्राी मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं में कुपोषण को समाप्त करने, खानपान सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए बुधवार को नगर परिषद प्रतापगढ़ में महिला एवं बालविकास विभाग के तत्वाधान में स्कूली बालिकाओं, आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली एवं समापन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि भारत सरकार की प्रधानमंत्राी मातृ वंदना योजना बहुत लाभकारी है। 

इसके तहत महिलाओं एवं धात्राी महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए आगामी 8 दिसंबर तक मातृवंदना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने कहा कि योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई महिलाएँ लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं घर भी चलाती हैं और गर्भवती होने के दौरान भी कार्य करती है और वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती। ऐसे में आने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ होता है। 


अनुपमा जोरवाल ने सभी से कहा कि महिलाएँ गर्भधारण के साथ ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण करवाएं एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने उपस्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों से कहा कि वह राज्यसरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए योजनाओ का लाभ लें। महिलाओं में कुपोषण को समाप्त करने, धात्राी महिलाओं को बेहतर खानपान देने, योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जरूरत महिलाओं तक पहुंचाने का आह्वान भी सभी से किया। 

प्रारंभ में रैली का आयोजन किया गया जो बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुई नगर परिषद में कार्यक्रम में परिवर्तित हुई। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक विनोद कुमार मल्होत्रा ने प्रधानमंत्राी मातृ वंदना योजना सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओ की जानकारी दी। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. वीके जैन, बाल विकास परियोजना अधिकारी पंकज द्विवेदी आदि ने भी जानकारी दी। राबाउमावि की प्रधानाचार्या बिमला शर्मा, स्कूली बालिका, महिला व स्वास्थ्यकार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी आदि उपस्थित रहे।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow