प्रतापगढ़ । ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा ने सीईओ को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत


प्रतापगढ़ । राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा प्रतापगढ़ द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानमल खटीक जिला प्रतापगढ़ को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। 11 सूत्री मांग पत्र में वेतन विसंगतियां निवारण, रिक्त पदों की भर्ती, समायोजन एवं पदोन्नति, अत्यधिक कार्यभार की समीक्षा, सवर्ग सशक्तिकरण एवं स्पष्ट स्थानांतरण नीति बनाने आदि मांगों का मांग पत्र सौंपा गया एवं स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई। 

ज्ञापन देने में घनश्याम गायरी जिला अध्यक्ष, अब्दुल हकीम मंसूरी संभाग प्रभारी, सुरेशचंद हेड़ा जिला उपाध्यक्ष, राधेश्याम धाकड़ जिला मंत्री, नटवरलाल न्याति  ब्लॉक अध्यक्ष, मदन लाल मीणा लॉक मंत्री, चुन्नीलाल कुमावत एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे, शैलेंद्र मेनारिया जिला कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री दीपक परमार उपस्थित थे।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow