प्रतापगढ़ । जिला कारागृह में प्रोजेक्ट नाको एनएसीओ द्वारा एड्स बीमारी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
प्रतापगढ़ । जिला कारागृह प्रतापगढ़ पर प्रोजेक्ट नाको (NAco) द्वारा सचालित की समीक्षा के तहत एड्स बीमारी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कारागृह अधीक्षक शिवेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के अंतर्गत एड्स कॉउंसलर मांगीलाल द्वारा बंदियों को बीमारियों से संबंधित जानकारियां, फैलने के कारण बचाव के उपाय, तथा संक्रमित लोगों द्वारा रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।
इस क्रम में कारागार में पद स्थापित डॉक्टर हितेश जोशी द्वारा बंदियों को बीमारी से संबंधित तथ्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए, कार्यक्रम में स्थापित डिस्पेंसरी से परामर्श प्राप्त करने हेतु आश्वासित किया गया। कार्यक्रम के रोकथाम प्रस्तुतीकरण हेतु कारागार परिसर में महिला हेतु मेहंदी प्रतिवेदन व पुरुष हेतु चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता तथा उपविजेता पुरुष व महिला कैदियों को पुरस्कृत किया गया।
जेल अधीक्षक शिवेन्द्र शर्मा द्वारा विजेताओं को शुभकामनाएं प्रदन्त की तथा डॉ हितेश जोशी तथा एड्स काउन्सर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, कार्यक्रम के दौरान समस्त ड्यूटी स्टाफ मौजूद रहा।


