बीजेपी मंडल भीण्डर द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को दी गयी श्रद्धांजलि



उदयपुर जिले के भिंडर नगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को भारतीय जनता पार्टी मंडल व युवा मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ दिवंगत नेता सुषमा स्वराज को नमन कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ाकर उनको नमन किया। दो मिनट का मौन रखा गया। युवा मोर्चा द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह को जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने पर पोस्टकार्ड लिखें गए।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow