सलूंबर। एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान का आगाज, चेयरमैन शर्मा ने पौधारोपण कर किया श्री गणेश
सलूंबर। नगर पालिका द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान का शनिवार को उदयपुर रोड पर पौधारोपण कर श्री गणेश किया गया। नगर पालिका अध्यक्षा राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि शहर में पर्यावरण को बचाने, शहर को हरा-भरा एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से 500 पौधरोपण का संकल्प लिया गया। जिसके तहत शहर के मुख्य मार्गो पर पौधरोपण किया जाएगा। इस अभियान में एक व्यक्ति को एक पेड़ का जिम्मा सौंपा जाएगा। पौधे को संरक्षण करने वाले को संकल्प पत्र भरकर देना होगा और उक्त पेड़ को संरक्षण प्रदान करना होगा, इस अभियान में परियावरण संरक्षण समिति भी अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं
इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, नेता प्रतिपक्ष अब्दुल रहुफ खान, पार्षद राकेश पूर्बिया, हिना हरिजन व जयप्रकाश जैन, पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रहलाद पटेल , राकेश प्रजापत, रामभरोसे पुरोहित , शहरवासियों में मोईनुद्दीन मंसुरी, सुंदरम जैन, चिराग चन्चावत, महाकाल सेना के धर्मेंद्र सुथार, धर्मेंद्र भोई , कपिल साहू, मनोज ताजावत आदि मौजूद थे ।
रिपोर्ट - देवानंद दमामी
