लसाडिया में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस



लसाडिया | उदयपुर जिले के लसाडिया उपखण्ड मुख्यालय पर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।  मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गौतम लाल मीणा, अध्यक्षता प्रधान कन्हैया लाल मीणा, विशिष्ठ अतिथि बीडीओ लसाड़िया रविन्द्र प्रकाश आचार्य, अतिविशिष्ठ अतिथि सामाजिक सुरक्षा अधिकारी लोगर लाल मीणा और फॉरेस्टर कुण नाका सोनम  मीणा सहित क्षैत्रीय जनप्रतिनिधि सरपंच पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य थे ।

कार्यक्रम को विधायक, प्रधान, विकास अधिकारी ने संबोधित किया। उध्बोधन जनजाति जागरण मंच के अध्यक्ष नदंलाल मीणा ने दिया।   उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में क्षैत्र के ग्रामीण बालक-बालिकाए उपस्थित हुए।  कार्यक्रम में सांस्कृतिक, नाटक, गरबा नृत्य और आदिवासी क्षेत्र की संस्कृति रीति रिवाज आधारित कई कार्यक्रम आयोजित हुए। बाईक रैली भी निकाली गई जिसमें कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 


बारिश होने पर भी कार्यक्रम को देखने व सुनने के लिए ग्रामीण भिगते हुए और छाता लेकर देखने आये थे। जनजाति जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा मंच का संचालन अर्जुन मीणा और उदय लाल मीणा ने किया। अंत में आभार व्यक्त प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने किया। सुरक्षा व्यवस्था में लसाडिया पुलिस थाने का जाप्ता तैनात था।

रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow