लसाडिया। उपमुख्यमंत्री पायलट के समक्ष रखी लसाडिया की जनसमस्या


लसाडिया। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समक्ष लसाडिया क्षैत्र की विभिन्न जन समस्या का ज्ञापन सौंपा गया। लसाडिया उपखण्ड मुख्यालय पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सहित कई विभागों में मुखिया के पद रिक्त हैं जिससे कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है तथा कार्यो में रुकावट हो रही है। लसाडिया क्षैत्र में ग्राम विकास अधिकारी व पटवारी की कमी है दो-तीन पंचायतों का कार्यभार एक कर्मचारी के भरोसे होने से क्षैत्रवासियो को कार्य के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। ज्ञापन देने में लसाडिया पुर्व सरपंच एवं देहात जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस रुपलाल मीणा सहित क्षैत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow