कपासन ।अच्छी बारिश के चलते क्षैत्र की बांकली नदी उफान पर


कपासन सहित आसपास के क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश के चलते क्षैत्र की बांकली नदी उफान पर है। प्राप्त जानकारी अनुसार क्षैत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनिमहाराज आली के निकट गुजर रही बांकली नदी उफान आ जाने से शनि महाराज भादसोड़ा मार्ग पर यातायात रुक गया है वहीं क्षैत्र के विद्यालयों में पहुंचने वाले शिक्षक व विद्यार्थी मार्ग बदल कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। वही बांकली नदी उचनार व सूरपुर गांव के समीप से भी निकलती है उक्त दोनों गांवों की पुलिया पर भी आवागमन रुका हुआ है । पैदलयात्री व वाहनों को नदी के मुहाने पर रोक दिया गया है । नदी का बहाव कम होने का इंतजार कर रहे हैं लोग। ग्रामीणों ने नदी किनारे पहुंच कर अनजान लोगों से नदी पार नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।




रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow