कानोड़। भामाशाहो के सहयोग से बना सरस्वती सभागार, सोरम द्वार का हुआ उद्घाटन


कानोड़। चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानोड़ में शनिवार को प्रातः 9.15 बजे विद्यालय परिसर में सरस्वती सभागार, प्रार्थना स्थल, जल मन्दिर, सोरम द्वार एंव मंच सज्जा कक्ष का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शान्तिचन्द्र बाबेल ने की। अतिविशिष्ट अतिथि  धनेषचन्द्र भाणावत, विशिष्ट अतिथि सीबीईओ महेन्द्र जैन, समाजसेवी बसंत कुमार नान्देचा, रेवेन्यु इंस्पेक्टर बंषी लाल तेली, पुर्व प्रधान करण सिह कोठारी, पुर्व छात्र परिषद अध्यक्ष मदनलाल व्यास, कमलादेवी बाबेल, सज्जन देवी भाणावत थे। 



कार्यक्रम की शुभारम्भ ईश वन्दना के साथ हुआ। सभी अतिथियो का स्वागत मार्ल्यापण, मोठड़ा एंव उपारणा ओठाकर प्रधानाचार्य राजेष गहलोत, विद्यालय परिवार के सदस्यो एंव नगरवासीयो द्वारा किया गया।  स्वागताध्यक्ष सोहन लाल भाणावत ने सभी अतिथियो का स्वागत उद्बोधन के द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए अतिथियो ने भामाशाहो द्वारा सरकारी विद्यालय में भी सक्रिय भुमिका निभाकर दान देने के कार्य की सराहना की गई।

चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानोड़ में विद्यालय परिसर में सरस्वती सभागार, प्रार्थना स्थल, जल मन्दिर, सोरम द्वार एंव मंच सज्जा कक्ष का निर्माण कार्य भामाशाहो द्वारा दिये गये दान की राशि से करवाया गया है। इस दौरान कार्यकमो को अतिथियो के साथ ही भैरु लाल सालवी एसीबीईईओ, भुपेन्द्र कुमार जोशी सहित कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र प्रसाद व्यास, महेष मेघवाल ने किया। कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के भी आने का था लेकिन पारिवारिक कारणो से विधायक कानोड़ कार्यक्रम में नही पहुचे।

रिपोर्ट - शम्भू लाल कांठा

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow