` छोटीसादड़ी। फतेहसिंह जी का खेड़ा को मानपुरा ग्राम पंचायत में ही रखने की मांग सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छोटीसादड़ी। फतेहसिंह जी का खेड़ा को मानपुरा ग्राम पंचायत में ही रखने की मांग



छोटीसादड़ी। फतेहसिंह जी का खेड़ा को साटोला ग्राम पंचायत में विलय नहीं करने तथा मानपुरा जागीर ग्राम पंचायत में ही रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि फतेहसिंह जी का खेड़ा मानपुरा ग्राम पंचायत से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जबकि नवीन पुनर्गठन पंचायत साटोला से इसकी दूरी 4 किलोमीटर है। वर्तमान पंचायत कार्यालय पर गांव के बुजुर्ग महिलाएं व निवासी पैदल ही पहुंच सकते हैं। लेकिन साटोला पंचायत कार्यालय पहुंचने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है। साथ ही नवीन पुनर्गठित साटोला ग्राम पंचायत में प्रदर्शित सूची के अनुसार मतदाता की संख्या 3456 है। जबकि मानपुरा जागीर में इसकी संख्या 2829 है। इसमें फतेहसिंह जी का खेड़ा गांव के मतदाताओं की संख्या 287 है। ऐसे में मानपुरा जागीर में मतदाताओं की संख्या 3116 रहेगी तथा साटोला की 3169 तरह जाएगी। जिससे दोनों पंचायतों का स्तर समान हो जाएगा। राजस्व रिकार्ड के अनुसार भी पटवार हल्का मानपुरा जागीर में ही आता है। पटवार हल्का बंबोरा के रूपपुरा तथा मालीखेड़ा भी ग्राम पंचायत मानपुरा जागीर में ही है। ग्रामीणों ने गांव को मानपुरा जागीर पंचायत में ही रखने की मांग की है।

रिपोर्ट - लोकेश जणवा 

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow