प्रतापगढ़ । घर में घुसकर महिला पर गोलिया चलाकर की हत्या
तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, कल होगा पोस्टमार्टम पुलिस जांच में जुटी प्रतापगढ़। शहर के बावड़ी मोहल्ला में शनिवार रात करीब 8 बजे तीन नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर एक महिला पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जिला चिकित्सालय में एहतियातन तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। एएसआई पारस शर्मा ने बताया कि बावड़ी मोहल्ला में न्याज मोहम्मद अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी 38 वर्षीय पुत्री रजिया बी भी साथ में रहती है। परिवार के सभी लोग शनिवार रात को आठ बजे खाना खा रहे थे। इस दौरान वहां तीन लोग नकाबपोश आए। एक युवक के पास पिस्टल थी। उसने रजिया पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए। फायरिंग के बाद तीनों लोग वहां से बाइक पर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां अचेत रजिया बी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को देखते हुए जिला चिकित्सालय में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं बावड़ी मोहल्ला पर पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में परि...