` छोटीसादड़ी। जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता तब तक डोडाचुरा नष्टीकरण की प्रक्रिया को रोकने की मांग सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छोटीसादड़ी। जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता तब तक डोडाचुरा नष्टीकरण की प्रक्रिया को रोकने की मांग



किसानों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

छोटीसादड़ी। काश्तकारों को मुआवजा राशि देने के बाद ही डोडा चूरा नष्टकरण करने की मांग को लेकर किसान विकास समिति ने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी के नाम तहसीलदार गणेशलाल पांचाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिछले लगातार दो वर्षो से नारकोटिक्स विभाग द्वारा सन 2014-2015 व 2015-2016 में किसानों का डोडा चूरा नष्ट करवाया गया है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। पहले जब डोडा चुरा सरकारी टेंडर प्रक्रिया में किसानों से डोडाचुरा 125 किलो से ठेकेदार द्वारा खरीद किया जा रहा था लेकिन अब डोडाचूरा नष्टीकरण किए जाने से किसानों की मेहनत को पैरों तले कुचला जा रहा है तथा किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे कि किसान मानसिक तनाव में है। जिले में इस वर्ष भी विभाग द्वारा किसानों का डोडा चूरा नष्टीकरण कार्य योजना बनाई गई है, जो न्यायोचित नहीं है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों की मांग है कि जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता है तब तक डोडा चुरा नष्टीकरण नहीं किया जावे। किसानों को मुआवजा नहीं मिले जब तक डोडा चूरा नष्ट करने की प्रक्रिया को रोका जावे। अन्यथा किसान जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यदि किसानो को जबरन परेशान किया गया तो कोई भी हानि होगी तो उसके लिए प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी रहेगी। 

इस दौरान किसान विकास समिति अध्यक्ष सुरेश गुजराती, ताराचंद पाटीदार, करणमल साहू, दशरथ कुमार पाटीदार, प्रेमचंद, रमेशचंद्र, मांगीलाल आंजना, मथुरा लाल पाटीदार, कैलाशचंद्र,बाबूलाल, अशोक कुमार, छोटूलाल, रतनसिंह, विजय,जगदीश, अशोक,विष्णु आदि किसान मौजूद थे।


recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow