` नमस्ते गांव सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

प्रतापगढ़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रतापगढ़ । पारसोला पुलिस द्वारा लुट एवं बलात्कार के दो अज्ञात आरोपियों को किया गिरफ्तार

चित्र
प्रतापगढ़ । पारसोला में दिनांक 6 नवंबर को कालुराम पिता पाचराम मीणा निवासी भटवाडा थाना खमेरा जिला बांसवाडा ने थाने पर रिपोर्ट पेश करी कि दिनांक 5 नवंबर को वह अपनी पत्नि के साथ नरवाली से लिम्बरवाडा पेट्रोल पम्प पर पेट्राल भराने जा रहे थे। लिम्बरवाड़ा में बड़ के पेड़ के पास मोटरसाईकिल मे तेल खत्म होने से गाडी बंद हो गई थी।  इसी दौरान श्याम करीब 7.30 बजे मंगाणा की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आए। गाडी रोक कर कालूराम से वहां खड़े होने का कारण पूछा गया, कालूराम ने अपनी समस्या उन्हें बताई। उसके पश्चात दोनो अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित के साथ धक्का मक्की कर, डरा धमका कर पास में पड़े 410 रुपये ले लिए व पीड़ित की पत्नी ककु को जबरन गाड़ी पर बैठाकर अपहरण कर लेकर भाग गए।  रात भर तलाश करने के बाद, सबह ककु मिली, पीड़ित की पत्नी ने बताया कि दोनों व्यक्ति उसे लेकर शिवजी के मंदीर के पीछे झाडीयों में ले गए व तलवार बताकर पहने हुए सोने चांदी के जेवर ले लिए। इसके बाद उसे लेकर कोप में होते हुए, जगलावदा नहर में ले जाकर बलात्कार किया गया, वापस बड़ के पेड़ के पास छोड दिया गया। उक्त रिपोर्ट पर प्...

शादी समारोह में भाग लेने जा रहे दम्पति को ट्रोले ने लिया चपेट में, ट्रोले की पहिये के नीचे कुचलने से महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

चित्र
मुर्दाघर के बाहर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेते थानाधिकारी चुंडावत छोटीसादड़ी। अपने घर से बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे एक दंपति को गोमाना गांव के समीप ट्रोले ने चपेट में ले लिया। इससे महिला की ट्रॉले के पहियों के नीचे कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला का पति उछलकर दूर जा गिरा। घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया।  इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने ट्रोले को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि स्वरूप गंज पंचायत के चौहान खेड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र मथुरालाल जटिया व उसकी पत्नी आशाबाई बुधवार दोपहर को बाइक से अपने गांव चौहानखेड़ा से नीमच जिले के खजूरी गांव में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान गोमाना गांव के समीप एनएच 113 पर डेयरी के पास ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे ओमप्रकाश तो उछलकर दूर जा गिरा, जबकि आशाबाई ट्रोले के सामने गिर पड़ी। इससे ट्रोले ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी पहियों के नीचे कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के ब...

प्रतापगढ़ । दीपेश्वर महादेव परिसर स्थित शौचालय का काम 70% पूर्ण शीघ्र ही, दर्शनार्थियों के उपयोग में आएगा-गुर्जर

चित्र
प्रतापगढ़ । शहर के आराध्य दीपेश्वर महादेव परिसर के बाहर स्थित प्रहलाद गुर्जर के निजी खर्च से बन रहे शौचालय के जीर्णोद्धार का काम अब लगभग पूर्णता की ओर है। लगभग 70% काम पूरा हो चुका है और यह जल्द ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के उपयोग में आना शुरू हो जाएगा। एक जानकारी में सभापति के दावेदार रामकन्या प्रह्लाद गुर्जर ने बताया कि दीपेश्वर महादेव में बाहर से एवं शहर से आने वाले श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं के लिए यहाँ शौचालय नहीं था, सिर्फ पेशाब घर बना था।  वह भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। तब यहां के पुजारी, दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए यहां शौचालय की भी व्यवस्था हो ऐसा करने का आग्रह किया गया था। इस आग्रह पर शीघ्र ही गुर्जर ने काम को प्राथमिकता से पूरा करने का बीड़ा उठाया और आज यह लगभग पूर्णता की ओर है। दिसंबर के पहले सप्ताह में यहां आने वाले श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए सुलभ हो जाएगा।  गुर्जर ने अपने निजी खर्च से शहर में सफाई अभियान चला रखा है, उसके तहत आज इंदिरा कॉलोनी में लगातार तीसरे दिन भी सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई करवाई गई। साथ ही माली खेड़ा में कालका माता मंदिर क्षेत्र में ...

प्रतापगढ़ । आपणों विधायक, आपणे गांव, अभियान नामक जनसुनवाई का होगा शुभारंभ, विधायक रामलाल मीणा करेंगे जनसुनवाई

चित्र
प्रतापगढ़ । दिनांक 20 नवंबर 2019 से प्रारंभ होने जा रहा है आपणो विधायक आपणे गांव जनसुनवाई अभियान। जिसमें विधायक रामलाल मीणा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम करेंगे। इसके अंतर्गत जनता की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।  दिनांक 20 नवंबर 2019 को सुबह 10:00 बजे ग्राम पंचायत झांसड़ी में जनसुनवाई करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उसके पश्चात कुलथाना, गंधेर, खेरोट, होते हुए मनोहरगढ़ में जनसुनवाई करेंगे। विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किआ जायेगा। इस अवसर पर विधायक रामलाल मीणा के साथ कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी रहेंगे।   गांव जनसुनवाई अभियान दिनांक 20 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रथम चरण में रहेगा। यह जानकारी जिला प्रवक्ता व विधायक मोहित भावसार द्वारा दी गई है।

प्रतापगढ़ । खुन का एक एक कतरा कांठल के विकास के लिए समर्पित-विधायक राम लाल मीणा

चित्र
प्रतापगढ़ । धरियावद रोड स्थित गोविंद गुरु जनजातीय सामुदायिक भवन उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक राम लाल मीणा ने सम्बोधित करते हुए कहा कांठ्ल का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। 30 साल के विकास पर 11 माह से तुलना करके आप खुद देख ले, कन्या महाविद्यालय प्रतापगढ़ राजकीय महाविद्यालय पीपलखूंट जनजाति छात्रों के लिए कोचिंग व्यव्स्था, मेडिकल कॉलेज की प्रोसेस चार वर्ष में कांठल की तस्वीर बदलने का संकल्प है उनका।  उनका कहना था की सुबह स्वास्थ्य ठीक नहीं था डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी लेकिन उनका स्वास्थ्य आराम करने से नहीं कांठल की जनता का मुस्कुराता हुआ चेहरा देखने से ठीक होता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भानु प्रताप सिंह राणावत, विशिष्ट अतिथि आईसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया, कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष शिव लाल पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, नगर अध्यक्ष उदय लाल अहीर द्वारा की गई साथ ही, अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

प्रतापगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई भारत की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती

चित्र
प्रतापगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक रामलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत की अध्यक्षता में भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती मनाई गई। प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और उसके पश्चात इंदिरा कॉलोनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।  इस अवसर पर विधायक रामलाल मीणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत, एआईसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष केसर सिंह मीणा, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा, महिला जिला अध्यक्ष लता शर्मा, नगर अध्यक्ष उदय लाल अहीर, सभी पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।  इंदिरा गांधी जी के बारे में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष केशव सिंह मीणा ने बताया कि भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी एक बहुत ही मजबूत न...

प्रतापगढ़ । हिंदू जागरण मंच थाना टीम सुहागपुरा द्वारा आज जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना का किया गया स्वागत

चित्र
प्रतापगढ़ । जिला अधीक्षक पूजा अवाना द्वारा सुहागपूरा थाने का दौरा किया व सुहागपुरा थाने का निरीक्षण किया गया। आसपास के सभी गांव के गणमान्य को बुलाया व उनकी समस्याओं का जायजा लिया गया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच थाना टीम सुहागपुरा की ओर से एसपी पूजा अवाना को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा व सॉल भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।  इसी के साथ थाना संयोजक राजेश लोहार, थाना कोषाध्यक्ष सुमित जैन, आरएसएस जितेंद्र लोहार, दिलीप रैदास, भूपेंद्र लोहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतापगढ़ । जिला प्रमुख ने विद्यालय कक्ष का किया लोकार्पण

चित्र
प्रतापगढ़ । खेरोट स्थानीय राजकीय आदर्श उच्य माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षो का मंगलवार को जिला प्रमुख द्वारा लोकार्पण किया गया। एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल मेघवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ जिला प्रमुख सारिका मीणा व पंचायत समिति प्रधान कारी बाई मीणा ने खेरोट और केरवास ग्राम पंचायत के विद्यालय परिसर में दो-दो नवनिर्मित कक्षो का लोकार्पण किया गया।  इस अवसर पर सरपंच देवीलाल मीणा भाजपा मण्डल अध्यक्ष, मानमल मीणा युवा मोर्चा मण्डल, अध्यक्ष जसपाल आंजना, लेम्प्स अध्यक्ष बालूराम मीणा केरवास, युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय बैसला, बूथ अध्यक्ष दिनेश गिरी गोस्वामी, केसर सिंह, धर्मेंद्र जैन, शम्भू सेन, श्याम टेलर, आदि सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

प्रतापगढ । 86 किलो अवैध अफीम डोडा चुरा परिवहन करते हुए दो तस्करों को किया गिरफ्तार

चित्र
प्रतापगढ । जिले की सालमगढ़ थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को 86 किलो 41 ग्राम अवैध डोडा चुरा परिवहन करते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है, पुलिस ने डोडा चुरा परिवहन में इस्तेमाल महिंद्रा जायलो जीप को भी जब्त कर लिया है।  थाना प्रभारी केशूलाल खटीक ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, वृताअधिकारी पीपलखूंट ओमप्रकाश गौतम के निर्देशन में अवैध मादक प्रदार्थो की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सालमगढ़ थाना पुलिस ने भचूंडला गांव के तिराहे पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान मोहेड़ा गांव की ओर से एक महिंद्रा जायलो जीप आती हुई दिखाई दी, जिसको पुलिस जाब्ते ने रुकने का इशारा किया।  जाइलो चालक ने जीप को भगाने का प्रयास किया,  जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ते ने घेरा डाल कर जीप को रोका। जीप की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के चार कट्टे पाये गए, कट्टो को खोलकर देखा तो उसमें अवैध डोडा चूरा पाया गया, जिस पर जीप चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम गुल नवाज पिता मीर नवाज उम्र 28 साल निवासी नोगावा और च...

प्रतापगढ़ । 33वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता

चित्र
प्रतापगढ़ । जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शिक्षक पुरूष एवं महिला का उद्घाटन समारोह सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बगवास प्रतापगढ़ में आयोजित हुआ।  प्रारंभिक शिक्षा द्वारा आयोजित इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह गुर्जर, अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. शांतिलाल शर्मा, विशिष्ठ अतिथि उदयलाल अहीर, गोर्वधन लाल मीणा, आनन्द गुर्जर, पार्षद शिवलाल पाटीदार, कुबेरसिंह चुण्डावत, पन्नालाल गुर्जर, पप्पुभाई धोबी, प्रवीण जैन, लक्ष्मण गायरी व रामप्रसाद चर्मकार रहे। स्वागत उद्बोधन प्रतियोगिता संयोजन अतिरिक्त ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति प्रतापगढ़ एवं आयोजक प्रधानाध्यापक राजमल पाटीदार द्वारा किया गया। समारोह उद्घाटन के पश्चात गोला फैक प्रतियोगिता हुई।  मुख्य निर्णायक जगन्नाथ लाल शर्मा शारीरिक शिक्षक ने बताया की आज मैच का परिणाम गोला फैक पुरूष कारूलाल मीणा ब्लाॅक धरियावद, द्वितीय देवीलाल मीणा, महिला वर्ग प्रथम सेवा मीणा अरनोद, द्वितीय शालिनी व्यास रहे। इसी तरह से फुटबाल में प्रथम पीपलखूंट व द्वितीय प्रतापगढ़ रहे।  उद्घाटन स...

प्रतापगढ़ । अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली अधिकारियाें की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

चित्र
प्रतापगढ़ । अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाललाल स्वर्णकार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को मिनी सचिवालय में आयोजित हुई। जिसमें उन्हाेंने अधिकारियाें से मौसमी बीमारी, पेयजल, सड़क, बिजली सहित विभागाें में चल रहे कार्यो एवं योजना की समीक्षा कर अधिकारियाें को निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मौसमी बिमारी, जिला चिकित्सालय में दंवाई पर्याप्त मात्रा में सप्लाई, आदि की जानकारी ली। एवं उन्हाेंने जिला चिकित्सालय में सूअर की समस्या होने पर सूअर पकड़ने वालों का टेण्डर करने एवं जिला चिकित्सालय के बाहर से अतिक्रमण हटाने व गार्डन को विकसीत करने के निर्देश दिए।  उन्हाेंने छात्रावासाें के स्वास्थ्य परिक्षण के लिए ब्लाॅकवार छात्रावासों के छात्रों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिले में 2 दिसम्बर से मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत करने एवं 21 से 27 नवम्बर तक पुरूष नसबंदी कराने में सभी विभागों का सहयोग करने को कहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से शहर में पेयजल सप्लाई की जानकारी ली व सिविल इंजीनि...

प्रतापगढ़ । नेहरू युवा केन्द्र का पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

चित्र
प्रतापगढ़ । अरनोद युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संस्थान चित्तोडगढ़ द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आईटीआई परिसर अरनोद में आयोजित किया गया। नेहरू युवा केंद्र संस्थान के गगन चौधरी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संस्थान द्वारा अरनोद ब्लॉक की पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम की शुरुआत अरनोद के आईटीआई परिसर में विद्या की देवी माँ सरस्वती व युवाओ के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर मालार्पण व दिप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।  जिसमे अतिथि के रूप में आईटीआई संस्थान अरनोद के प्रभारी घनश्याम मीणा, प्रधानमंत्री कौशल विकास संस्थान प्रतापगढ़ के डायरेक्टर राजेश कुमावत व नेहरू युवा केंद्र संस्थान के एनवाईवी रवि शर्मा उपस्थित रहे। जिसमे रवि शर्मा ने नेहरू युवा केन्द्र संस्थान के युवा मंडल की संरचना गठन कार्यप्रणाली ग्रामीण विकास में भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया ।   व साथ ही  नेहरू युवा केंद्र संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताकर युवाओ को उनमे सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आह्वान किया। इसके पश्यात...

प्रतापगढ़ की जनता के लिए हर समय तत्पर रहूंगा - पूर्व पार्षद गुर्जर

चित्र
सफाई अभियान का काम जोरों पर, दूसरे दिन भी रहा सफाई अभियान जारी प्रतापगढ़ । अपने निजी खर्च से शहर की जन समस्या के निराकरण के लिए जो अभियान पूर्व पार्षद सभापति दावेदार रामकन्या प्रहलाद गुर्जर ने चला रखा है, वह आज भी अनवरत जारी रहा।  इसी के अंतर्गत आज मौसमी बीमारियों से शहरवासियों की सुरक्षा हेतु धरियावद रोड स्थित गायत्री माता मंदिर के पीछे बसी कॉलोनी, हॉट सालम गढ़, ग्वाल तलाई, कलेक्ट्री के सामने, धरियावद रोड, हायर सेकेंडरी स्कूल रोड, न्यायालय परिसर और एमजी रोड पर मच्छर मार कीटनाशक दवाई का छिड़काव करवाया गया। वहीं शहर की इंदिरा कॉलोनी में आज दूसरे दिन भी अपने निजी खर्च से सफाई प्रहलाद गुर्जर ने करवाई।  प्रहलाद के इन जनसेवी कार्यो को नगर की जनता द्वारा सराहा जा रहा है। गुर्जर ने बताया की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा व साथ ही गुर्जर हर समस्या का समाधान हर समय करने के लिए तत्पर रहेंगे।

छोटीसादड़ी । ढावटा गांव में आंजना ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

चित्र
छोटीसादड़ी । टीएसपी संघर्ष समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि केसुंदा पूर्व सरपंच विक्रम आंजना द्वारा शॉट खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत टीएसपी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। वहीं तीरंदाजी में स्टेट लेवल पर सिल्वर मेडल जीतने वाले व नेशनल उड़ीसा खेल में चयन होने पर बरवाड़ा गुर्जर निवासी विकास मीणा का भी सम्मान किया गया।  उद्घाटन मैच में मानपूरा टीम ने पीलीखेड़ा टीम को 15 रन से हाराया। इस दौरान टीएसपी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह मीणा, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश भील, सचिव सुरेश मेघवाल, पिंटू मीणा महामंत्री, राधेश्याम मीणा, आयोजकर्ता निर्भय सिंह मीणा,  राजूलाल मीणा मानपुरा, उकार मीणा, देवीलाल पिलिखेड़ा, खेल मंत्री नारायण मीणा व टीएसपी संघर्ष समिति की पूरी कार्यकारणी सहित क्षेत्र के कई युवा मौजूद थे। 

प्रतापगढ़ । मानपुरा पुलीया की सेफ्टी वॉल का निर्माण पुर्व पार्षद गुर्जर ने स्वयं अपनी खर्च से करवाया

चित्र
प्रतापगढ़ । शहर में लगभग 40 से 45 दिनों से शहर की जन समस्या का निराकरण अपनी जेब खर्च से कराने वाले निकाय चुनाव 2020 के सभापति दावेदार प्रह्लाद गुर्जर ने शहर की उपनगरीय बस्ती मानपुरा में नाले पर बनी पुलिया के सेफ्टी वॉल का निर्माण अपनी जेब से करवाया। जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ से मानपुरा को जोड़ने वाली पुलिया बिना सेफ्टी वॉल के दुर्घटना को आमंत्रित कर रही थी।  तब मानपुरा वासियों ने उक्त समस्या प्रहलाद को बताई तो उन्होंने दो-चार दिन में ही कार्य करवा कर संभावित दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगा दिया। इसके अलावा शहर की इंदिरा कॉलोनी में भी हो रही गंदगी और नालियों की सफाई करवाई, शहर को बीमारियों से बचाने के अपने अभियान के तहत आज व्यस्ततम चारदीवारी क्षेत्र गोपालगंज की सभी गलियों, भेरुजी गली, सांवरिया गली, महल दरवाजा पालीवाल गली, भेरुजी की गली, पुरानी सब्जी मंडी, नर्सिंग क्वार्टर और तालाब खेड़ा क्षेत्र में मच्छर मार कीटनाशक दवाई का छिड़काव करवाया।  इन दोनों जनसेवी कामों के अलावा तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अहिंसा नगर और सिंधी कॉलोनी में क्षेत्र के निवासियों के निवेदन पर स्पीड ब्...

प्रतापगढ़ । दो हमलावरों ने चलाई थी छह गोलियां, दो युवक हुए नामजद, पुलिस ने शुरू की तलाश

चित्र
प्रतापगढ़। शहर के बावड़ी मोहल्ला में शनिवार रात को गोली मारकर महिला की हत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हमलावर दो थे। दोनों ने अपनी-अपनी पिस्टल से घर में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने छह गोलियां दागी, जिसमें से पांच महिला के लगी,जबकि एक मिसफायर हो गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।इस बीच पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। हालांकि रविवार रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। वृत्त निरीक्षक मदनलाल खटीक ने बताया कि महिला बावड़ी मोहल्ला निवासी रजिया(३८) शनिवार रात को परिजनों के साथ खाना खा रही थी। हमलावरों ने उसे छह गोलियां मारी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से पांच गोलियां निकाली गई। जबकि एक गोली बचकर निकल गई। परिजनों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जैद खां पुत्र आजम खां पठान निवासी अखेपुर और बबलू उर्फ जितेन्द्र जोशी निवासी प्रतापगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सीसीटीवी फुटेज खंगा...

प्रतापगढ़ । सुहागपुरा पंचायत समिति और दलोट पंचायत समिति बनने की खुशी में हुई आतिशबाजी

चित्र
प्रतापगढ़ । सुहागपुरा पंचायत समिति और दलोट पंचायत समिति बनने की खुशी में कार्यकर्ताओ और आमजन द्वारा आतिशबाजी के साथ विधायक रामलाल  मीणा का प्रतापगढ़ में गांधी चौराहे पर सुहागपुरा दलोट सहित प्रतापगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं, सांफों और ढोल नगाड़ा तथा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।  इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, वविधायक रामलाल मीणा का तहे दिल से बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। विधायक रामलाल मीणा ने इस अवसर पर कहा कि प्रतापगढ़ में विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।  पिछले 11 महीनों में ही प्रतापगढ़ में विकास की झड़ी लग गई है, एक तरफ पिछले 30 वर्षों में कुछ नहीं हुआ था। लेकिन आज प्रतापगढ़ में हर तरफ विकास की लहर छा गई है। कन्या महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज पीपलखूंट महाविद्यालय बिजली को लेकर कोई समस्या नहीं है। आगामी समय में प्रतापगढ़ में और विकास की लहर आएगी। अरनोद, दलोट सहित पेयजल की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।  प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 30 सालों बाद कांग्...

नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एआईसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चित्र
नगरपालिका कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदय लाल अहीर के कार्यालय होटल सुंदर पैलेस पर विधायक रामलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में एआईसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया का 40 वा जन्मदिवस सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।  विधायक रामलाल मीणा, नगर अध्यक्ष उदय लाल अहीर एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं मुंह मीठा कर सुरेंद्र चंडालिया को दीर्घायु जीवन की कामना कर बधाइयां दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवलाल पाटीदार, सेवादल जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राणावत, नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर, संगठन महासचिव प्रवीण जैन, पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष श्याम टॉक, नगर उपाध्यक्ष सुनील बंसल, ओबीसी जिला अध्यक्ष महेश कुमावत, पार्षद नारायण गुर्जर, विक्रम मालवीय, दशरथ कुमावत, आशीष शर्मा, आशीष अहीर, पूर्व पार्षद शांतिलाल धोबी, जिला प्रवक्ता मोहित भावसार, पंचायत समिति सदस्य महेश प्रजापत, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मांगीलाल चंदेल, रामलाल मालवीय, राजेश सालवी, देवेंद्र सालवी, शोभागमल मारवाड़ी, हेम प्रकाश शर्मा, पप्पू भाई टाक, पिंकेश पटवा, शंकर दसलानिया, नबी नीलगर, ...

प्रतापगढ़ । घर में घुसकर महिला पर गोलिया चलाकर की हत्या

चित्र
तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, कल होगा पोस्टमार्टम पुलिस जांच में जुटी प्रतापगढ़। शहर के बावड़ी मोहल्ला में शनिवार रात करीब 8 बजे तीन नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर एक महिला पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जिला चिकित्सालय में एहतियातन तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। एएसआई पारस शर्मा ने बताया कि बावड़ी मोहल्ला में न्याज मोहम्मद अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी 38 वर्षीय पुत्री रजिया बी भी साथ में रहती है। परिवार के सभी लोग शनिवार रात को आठ बजे खाना खा रहे थे। इस दौरान वहां तीन लोग नकाबपोश आए। एक युवक के पास पिस्टल थी। उसने रजिया पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए। फायरिंग के बाद तीनों लोग वहां से बाइक पर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां अचेत रजिया बी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को देखते हुए जिला चिकित्सालय में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं बावड़ी मोहल्ला पर पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में परि...

छोटीसादड़ी। जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता तब तक डोडाचुरा नष्टीकरण की प्रक्रिया को रोकने की मांग

चित्र
किसानों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन छोटीसादड़ी। काश्तकारों को मुआवजा राशि देने के बाद ही डोडा चूरा नष्टकरण करने की मांग को लेकर किसान विकास समिति ने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी के नाम तहसीलदार गणेशलाल पांचाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिछले लगातार दो वर्षो से नारकोटिक्स विभाग द्वारा सन 2014-2015 व 2015-2016 में किसानों का डोडा चूरा नष्ट करवाया गया है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। पहले जब डोडा चुरा सरकारी टेंडर प्रक्रिया में किसानों से डोडाचुरा 125 किलो से ठेकेदार द्वारा खरीद किया जा रहा था लेकिन अब डोडाचूरा नष्टीकरण किए जाने से किसानों की मेहनत को पैरों तले कुचला जा रहा है तथा किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे कि किसान मानसिक तनाव में है। जिले में इस वर्ष भी विभाग द्वारा किसानों का डोडा चूरा नष्टीकरण कार्य योजना बनाई गई है, जो न्यायोचित नहीं है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों की मांग है कि जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता है तब तक डोडा चुरा नष्टीकरण नहीं किया जावे। किसानों को मुआवजा न...

Facebook Follow