प्रतापगढ़ । मानपुरा पुलीया की सेफ्टी वॉल का निर्माण पुर्व पार्षद गुर्जर ने स्वयं अपनी खर्च से करवाया
प्रतापगढ़ । शहर में लगभग 40 से 45 दिनों से शहर की जन समस्या का निराकरण अपनी जेब खर्च से कराने वाले निकाय चुनाव 2020 के सभापति दावेदार प्रह्लाद गुर्जर ने शहर की उपनगरीय बस्ती मानपुरा में नाले पर बनी पुलिया के सेफ्टी वॉल का निर्माण अपनी जेब से करवाया। जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ से मानपुरा को जोड़ने वाली पुलिया बिना सेफ्टी वॉल के दुर्घटना को आमंत्रित कर रही थी।
तब मानपुरा वासियों ने उक्त समस्या प्रहलाद को बताई तो उन्होंने दो-चार दिन में ही कार्य करवा कर संभावित दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगा दिया। इसके अलावा शहर की इंदिरा कॉलोनी में भी हो रही गंदगी और नालियों की सफाई करवाई, शहर को बीमारियों से बचाने के अपने अभियान के तहत आज व्यस्ततम चारदीवारी क्षेत्र गोपालगंज की सभी गलियों, भेरुजी गली, सांवरिया गली, महल दरवाजा पालीवाल गली, भेरुजी की गली, पुरानी सब्जी मंडी, नर्सिंग क्वार्टर और तालाब खेड़ा क्षेत्र में मच्छर मार कीटनाशक दवाई का छिड़काव करवाया।
इन दोनों जनसेवी कामों के अलावा तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अहिंसा नगर और सिंधी कॉलोनी में क्षेत्र के निवासियों के निवेदन पर स्पीड ब्रेकर, गति अवरोधक निजी खर्च से बनवाये। इन जन सेवी कार्यो से प्रसन्न होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासियों ने आज प्रहलाद गुर्जर का भावभीना आत्मीय स्वागत किया।


