` प्रतापगढ़ । अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली अधिकारियाें की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रतापगढ़ । अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली अधिकारियाें की साप्ताहिक समीक्षा बैठक


प्रतापगढ़ । अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाललाल स्वर्णकार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को मिनी सचिवालय में आयोजित हुई। जिसमें उन्हाेंने अधिकारियाें से मौसमी बीमारी, पेयजल, सड़क, बिजली सहित विभागाें में चल रहे कार्यो एवं योजना की समीक्षा कर अधिकारियाें को निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मौसमी बिमारी, जिला चिकित्सालय में दंवाई पर्याप्त मात्रा में सप्लाई, आदि की जानकारी ली। एवं उन्हाेंने जिला चिकित्सालय में सूअर की समस्या होने पर सूअर पकड़ने वालों का टेण्डर करने एवं जिला चिकित्सालय के बाहर से अतिक्रमण हटाने व गार्डन को विकसीत करने के निर्देश दिए। 


उन्हाेंने छात्रावासाें के स्वास्थ्य परिक्षण के लिए ब्लाॅकवार छात्रावासों के छात्रों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिले में 2 दिसम्बर से मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत करने एवं 21 से 27 नवम्बर तक पुरूष नसबंदी कराने में सभी विभागों का सहयोग करने को कहा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से शहर में पेयजल सप्लाई की जानकारी ली व सिविल इंजीनियर एक्शन बांसवाड़ा व एईएन प्रतापगढ़ एवं औषध नियंत्राण अधिकारी को भी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। नगर परिषद आयुक्त से शहर की सड़कों पर फोंगिक का निरन्तर छिड़काव व पुलिस थाना प्रतापगढ़ के स्वागत कक्ष का बजट अनुरूप निर्माण करने आदि पर भी चर्चा की। साथ ही उन्हाेंने सार्वजनिक निर्माण, विभाग से जिले की सड़कों व बिजली विभाग से बिजली आदि पर चर्चा की।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. वी.के. जैन, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी युगल बिहारी दाधीच, नगर परिषद आयुक्त भानु प्रतापसिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह चौहान, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रेम प्रकाश मीना, जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. शांतिलाल शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी मनोज कुमार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ओ.पी. दायमा, सहायक उपवन संरक्षक सुबोध राजपुत एवं ब्लाॅक सीएमचो सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow