प्रतापगढ़ । सुहागपुरा पंचायत समिति और दलोट पंचायत समिति बनने की खुशी में हुई आतिशबाजी
प्रतापगढ़ । सुहागपुरा पंचायत समिति और दलोट पंचायत समिति बनने की खुशी में कार्यकर्ताओ और आमजन द्वारा आतिशबाजी के साथ विधायक रामलाल मीणा का प्रतापगढ़ में गांधी चौराहे पर सुहागपुरा दलोट सहित प्रतापगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं, सांफों और ढोल नगाड़ा तथा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, वविधायक रामलाल मीणा का तहे दिल से बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। विधायक रामलाल मीणा ने इस अवसर पर कहा कि प्रतापगढ़ में विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
पिछले 11 महीनों में ही प्रतापगढ़ में विकास की झड़ी लग गई है, एक तरफ पिछले 30 वर्षों में कुछ नहीं हुआ था। लेकिन आज प्रतापगढ़ में हर तरफ विकास की लहर छा गई है। कन्या महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज पीपलखूंट महाविद्यालय बिजली को लेकर कोई समस्या नहीं है। आगामी समय में प्रतापगढ़ में और विकास की लहर आएगी। अरनोद, दलोट सहित पेयजल की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।

प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 30 सालों बाद कांग्रेस आई है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने भी यहां पर विशेष ध्यान दिया। पंचायत समितियां बनने में दिक्कत आ रही थी, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से बात करके विशेष रूप से प्रतापगढ़ में दलोट और सुहागपुरा को पंचायत समिति बनाने के लिए कहा जिस पर आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण आपने मुझे जो विधायक बनाया और 30 साल बनाम 1 साल में ही आज आप देख रहे हैं प्रतापगढ़ में विकास की लहर है।
प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र चंडालिया प्रतापगढ़ ब्लॉक, कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष शिव लाल पाटीदार, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी नारायण पाटीदार, दलोट उदय लाल अहीर नगर कांग्रेस अध्यक्ष, पिंकेश पटवा ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रतापगढ़, सुहाग पुरा सरपंच प्रभु लाल मीणा, व अन्य सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधायक रामलाल मीणा सुहागपुरा पंचायत समिति बनने पर सुहागपुरा पहुंचे।
जहां सुहागपुरा के कार्यकर्ताओं ने विधायक रामलाल मीणा का भव्य स्वागत आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ा और फूल-मालाओं से किया। इस अवसर पर विधायक रामलाल मीणा को सुहागपुरा में 11 किलो की माला से माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। जहां विधायक राम लाल मीणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की बात केवल विकास की होनी चाहिए। आज सुहागपुरा पंचायत समिति केवल कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के लिये नही हैं, अपितु सबके लिए है। इससे आमजन को लाभ मिलेगा।

मेने कभी क्षेत्र के विकास में यह नही देखा की किस जगह मुझे वोट कम या ज्यादा मिले सम्पुर्ण कांठल का विकास ही मेरा लक्ष्य हैं आज कही सारे भाजपा कार्यकर्ता के फोन और मेसेज आए की आपकी कार्यशेली सबके हित के लिये है हमारा वोट हमारी पार्टी के विरुद्ध था लेकिन विकास के लिये था आज सच साबित हुआ। इस अवसर पर सभी जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, नगर कांग्रेस पदाधिकारी गण, सुहागपुरा दलोट के ग्रामवासी, कार्यकर्ता गण, पदाधिकारी, आमजन, गणमान्य नागरिक गण, उपस्थित रहे।