प्रतापगढ़ की जनता के लिए हर समय तत्पर रहूंगा - पूर्व पार्षद गुर्जर
सफाई अभियान का काम जोरों पर, दूसरे दिन भी रहा सफाई अभियान जारी
प्रतापगढ़ । अपने निजी खर्च से शहर की जन समस्या के निराकरण के लिए जो अभियान पूर्व पार्षद सभापति दावेदार रामकन्या प्रहलाद गुर्जर ने चला रखा है, वह आज भी अनवरत जारी रहा।
इसी के अंतर्गत आज मौसमी बीमारियों से शहरवासियों की सुरक्षा हेतु धरियावद रोड स्थित गायत्री माता मंदिर के पीछे बसी कॉलोनी, हॉट सालम गढ़, ग्वाल तलाई, कलेक्ट्री के सामने, धरियावद रोड, हायर सेकेंडरी स्कूल रोड, न्यायालय परिसर और एमजी रोड पर मच्छर मार कीटनाशक दवाई का छिड़काव करवाया गया। वहीं शहर की इंदिरा कॉलोनी में आज दूसरे दिन भी अपने निजी खर्च से सफाई प्रहलाद गुर्जर ने करवाई।
प्रहलाद के इन जनसेवी कार्यो को नगर की जनता द्वारा सराहा जा रहा है। गुर्जर ने बताया की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा व साथ ही गुर्जर हर समस्या का समाधान हर समय करने के लिए तत्पर रहेंगे।
