` प्रतापगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई भारत की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रतापगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई भारत की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती


प्रतापगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक रामलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत की अध्यक्षता में भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती मनाई गई। प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और उसके पश्चात इंदिरा कॉलोनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। 

इस अवसर पर विधायक रामलाल मीणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत, एआईसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष केसर सिंह मीणा, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा, महिला जिला अध्यक्ष लता शर्मा, नगर अध्यक्ष उदय लाल अहीर, सभी पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। 


इंदिरा गांधी जी के बारे में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष केशव सिंह मीणा ने बताया कि भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी एक बहुत ही मजबूत नेतृत्व वाली और हमेशा देश के प्रति सजग रहने वाली नेत्री थी। उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा था कि मेरा खून करके कतला-कतला भी देश के काम आएगा। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को संसद में दुर्गा का रूप कहा था, उन्होंने अपने जीवन काल में भारत देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किए। जैसे हरित क्रांति लाना, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु परीक्षण कर देश में अपना लोहा मनवाना। इंदिरा गांधी जी संयुक्त राष्ट्र संघ की अध्यक्षा भी रही हुई है। उनके अलावा आज तक किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष इस पद पर नहीं रहे है। 


इंदिरा गांधी जी ने हमारे देश को बहुत ही ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, उन्होंने भारत पाकिस्तान का युद्ध कर पाकिस्तान से बांग्ला देश को आजाद करवाया। हम उनके इस जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन करते है। 

यह जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवलाल पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मांगी लालचंदेल, जिला सचिव अशोक धोबी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुबेर सिंह चुंडावत, नगर उपाध्यक्ष नगर परिषद पार्षद आशीष अहीर, रामलाल मालवीय, नगर महासचिव अयूब खान, एस टी जिला उपाध्यक्ष कालूराम मीणा, ब्लाक महासचिव भरत पारगी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अमृता मीणा, उपाध्यक्ष राकेश पालीवाल, नगर सचिव शुभम  देवड़ा, ब्लॉक उपाध्यक्ष आनंद सिंह कुणी, प्रदेश कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ सचिव नेतराम मेघवाल, माणक पाटीदार, सुरेश लबाना सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारी, गण ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, नगर कांग्रेस पदाधिकारी, गण गणमान्य नागरिक गण, कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर संगठन महासचिव प्रवीण जैन ने द्वारा किया गया।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow