छोटीसादड़ी । ढावटा गांव में आंजना ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
छोटीसादड़ी । टीएसपी संघर्ष समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि केसुंदा पूर्व सरपंच विक्रम आंजना द्वारा शॉट खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत टीएसपी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। वहीं तीरंदाजी में स्टेट लेवल पर सिल्वर मेडल जीतने वाले व नेशनल उड़ीसा खेल में चयन होने पर बरवाड़ा गुर्जर निवासी विकास मीणा का भी सम्मान किया गया।
उद्घाटन मैच में मानपूरा टीम ने पीलीखेड़ा टीम को 15 रन से हाराया। इस दौरान टीएसपी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह मीणा, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश भील, सचिव सुरेश मेघवाल, पिंटू मीणा महामंत्री, राधेश्याम मीणा, आयोजकर्ता निर्भय सिंह मीणा, राजूलाल मीणा मानपुरा, उकार मीणा, देवीलाल पिलिखेड़ा, खेल मंत्री नारायण मीणा व टीएसपी संघर्ष समिति की पूरी कार्यकारणी सहित क्षेत्र के कई युवा मौजूद थे।
