सलूम्बर। न्यू पेंशन योजना के विरोध में सलूम्बर मुख्यालय पर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन
उदयपुर जिले के सलूम्बर उपखंड मुख्ययाल पर न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाईज फैडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रांतव्यापी आहान पर आज नई पेंशन योजना को लेकर सलूम्बर में शव यात्रा निकालकर पुतले का दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया। नई पेंशन योजना के विरोध में सलूम्बर उपखंड स्तर पर सलूम्बर राजकीय विद्यालय स्कूल से दोपहर 3 बजे शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा राजकीय सिनियर सेकंडरी विद्यालय से शुरू हुई जो चुंगी नाका होकर उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां उपखंड कार्यालय के सामने एनपीएस पुतले के शव का दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हिमांशु भट्ट ने बताया कि सरकार द्वारा एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों पर से योजना लागू की गई है जो शेयर बाजार पर आधारित एक मिच्युअंल फंड है जो कर्मचारियों को पेंशन की गारंटी नहीं देता है जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है इस मौके पर भारी संख्या में सरकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट - देवानंद दमामी
