पंजाब व चंडीगढ के राज्यपाल पहुंचे सांवलिया सेठ के दरबार
उदयपुर। पंजाब व चंडीगढ के राज्यपाल वीपी सिंह ने शुक्रवार अपरान्ह भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए। इस अवसर पर पहुंचे भाजपा के विधायको व पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया व राजस्थान पुलिस की ओर से उन्हे गाॅड ऑफ़ ऑनर पेश किया गया। इस अवसर पर सिंह ने मंदिर के प्रति प्रगाड आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि यहां कि व्यवस्थाऐं अच्छी है।
राज्यपाल सिंह उदयपुर से सडक मार्ग से अपरान्ह 3ः45 बजे सांवलियाजी मंदिर के दक्षिण द्वार पर पहुंचे, जहां पर पूर्व मंत्री, विधायक तथा भाजपा से जूडे पदाधिकारीयों ने उनको गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इसी द्वार पर राजस्थान पुलिस की टुकडी ने गार्ड ऑफ़ ऑनर पेश किया। मौके पर जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार व पुलिस अधिक्षक अनिल कयाल भी उपस्थित थे। सांवलियाजी मंदिर में पहुंच कर सेठ के मत्था टेका तथा भण्डार में चढावे की राशि चढाई।
दर्शन के दौरान पंडित विश्वनाथ आमेटा ने मंगलाचरण की प्रस्तुती दी। मंदिर परम्परा के अनुसार ओसरा पूजारी मुकेश महाराज ने उन्हे उपन्ना, छवि व प्रसाद भेंट किया गया। उन्होने मंदिर की परिक्रमा करने के बाद आमली स्थित भैरूजी के भी दर्शन किए। दर्शन के बाद पत्रकारो से बातचीत में कहा कि मैं सांवलियाजी की आस्था से लम्बे समय से जुड़ा हुआ हुं, यहां के मंदिर बोर्ड की व्यवस्थाऐं अच्छी है तथा सेठ सभी भक्तो के कार्य करता है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जूनलाल जीनगर, चंद्रभानसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, सुरेशचंद्र धाकड, मंदिर मण्डल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव, सदस्य मदन व्यास, भैरूलाल सोनी, भैरूलाल गाडरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मिठूलाल जाट, नगर पालिका निम्बाहेडा चैयरमेन पंचोली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धनसिंह रूद, अशोक, डिप्टी अमरसिंह, तहसीलदार ईश्वरलाल खिंची, प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र दाधीच आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा
