कपासन उपखंड क्षैत्र में अब तक कुल 678 एमएम बारिश
![]() |
| कपासन नगर स्थित राजराजेश्वर बड़ा तालाब का दृश्य |
कपासन । कपासन उपखंड क्षैत्र में बीते 24 घंटे में रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते अब तक कुल 678 एम एम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को क्षैत्र में बांकली नदी उपरी इलाकों में हुई झमाझम बारिश से उफ़ान पर रही । जिससे शनिमहाराज से भादसोड़ा, गुमानपुरा से उचनार व सूरपुर कि पुलिया पर आवागमन बाधित रहा । वाहनधारी और पैदल यात्रीयो को नदी का उफान कम होने का इंतजार करते देखा गया। वही कपासन नगर के प्रमुख पेयजल स्रोत के रूप में पहचान रखने वाले राजराजेश्वर बड़ा तालाब अभी भी अपनी भराव क्षमता 12.5 फिट के मुकाबले शुन्य पर ही है। हालांकि की तालाब पेटे से इस वर्ष मिट्टी का दोहन किते जाने से बारिश का पानी तो तालाब में जमा हुआ है परन्तु गेज तक नहीं पहुच पाया है। क्षैत्र में रुक रुककर हो रही बारिश से नगर की पुराने कुलचे मकान ढहने लगे हैं।
रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर
