कानोड़-अकोला रोड पर बाइक-वेन की भिड़ंत, बाइक चालक घायल


आज कानोड़ - आकोला रोड पर दोपहर में प्रिंस सोनी पिता बसंत लाल सोनी किसी कार्य से सलूम्बर जा रहे थे खेड़ी चौराहे के पास गलत दिशा से आ रही वेन ने उनको चपेट मे ले लिया। जिस से प्रिंस दुर्घटनाग्रस्त हो गए। खबर के मुताबिक प्रिंस को सर पर थोड़ी चोट आयी है व हाथ फेक्चर हो गया है आस पास के लोगो ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलाया व कानोड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करके प्रिंस को उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। भिड़ंत इतनी जोर से थी की पहना हुआ हेलमेट भी टूट गया, जिसके कारण उनके सिर में चोट आयी है।  

रिपोर्ट - शम्बू लाल कांठा

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow