मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतरी बस, 14 यात्री हुए घायल
प्रतापगढ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा टोल नाके के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस एक मोटरसायकिल चालक को बचाने के चक्कर मे रोड से उतरकर खाई में जा गिरी। बस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पास के ग्रामीण व धमोतर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची ।वही जिला चिकित्सालय से दो एम्बुलेंस भी मोके पर पहुँची। एम्बुलेंस द्वारा घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया । घायलों को एम्बुलेंस पायलट इएमटी मनोहरलाल धोबी व गणेशलाल मीणा व 104 पायलट लेकर पहुचे।

घायलों का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर है। दुर्घटना में कोई गंभीर घायल नही हुआ है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।बता दे की घायल भेरू सिंह, शांति देवी, भग जी, बालूलाल, थावरी देवी, कमला, रमजू , राहुल, लकमा, भारत, वक्तु, हीरा, गोगा आदि घायल हुए है जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

