संदेश

Hot लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

PM मोदी के मन की बात सुने नमस्ते गांव पर लाइव

चित्र
PM मोदी के मन की बात सुने नमस्ते गांव पर लाइव 

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

चित्र
बड़ी सादड़ी । विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को एनएच मंसूरी अधिशासी अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निंबाहैड़ा के निर्देशानुसार 11 जनों के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया व करीबन ₹275000 का जुर्माना लगाया गया।  सुरेश पिता देविलाल अहीर गाँव बांसा, महेश पिता रामलाल कुमावत गाँव मिंडाना रोड, सलीम खान गाँव आवरीताजी, भंवर लाल पिता गोरी लाल ब्राह्मण गाँव मिंडाना रोड, ओमप्रकाश पिता जगन्नाथ जणवा, किशन लाल पिता हीरालाल जणवा गाँव बड़वल, उकार लाल पिता भोलाराम खटीक, उदय लाल पिता भंवरलाल गायरी, गाँव सरथला ऋषभ पिता शांतिलाल जैन गाँव बोहेड़ा, सत्यनारायण पिता नाथूलाल व्यास गाँव भियाना, नंददास पिता शंकर दास वैष्णव गाँव भियाना, विद्युत चोरी निरोधक बड़ी सादड़ी में उक्त आरोपियों को जुर्माना जमा करवाने हेतु नोटिस दिए जाएंगे।  सात दिवस में आरोपियों द्वारा जुर्माना जमा नहीं करवाया तो उनको गिरफ्तार कर न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 1 चित्तौड़गढ़ में पेश कर नियमानुसार जेल में भिजवाने की कारवाही की जाएगी।

14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा निकली जाएगी केन्द्र सरकार के खिलाफ विशाल रैली

चित्र
आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ विशाल रैली निकालेगी। इस रैली की तैयारियों के लिए आज उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल उदयपुर पहुंचे। मेघवाल ने उदयपुर के आरएमवी सभागार में कांग्रेस शहर और देहात के कार्यकर्ताओ की संयुक्त बैठक ली और रेली को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया।  बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित सभी पदाधिकारी भी मौजुद रहे। बैठक के दौरान बेरोजगारी और महंगाई बढने का प्रमुख कारण केन्द्र सरकार की नितियों को बताया गया।  इस मौके पर मंत्री मेघवाल ने साफ किया कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में निकलने वाली इस विशाल रेली में केन्द्र सरकार की गलत नितियों को जनता के सामने लाया जायेगा। तो वहीं बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी। इस रेली के लिए उदयपुर के सभी पदाधिकारियों को मंत्री ने लोगो को ले जाने के लक्ष्य दिए है।

आखिर क्यों प्रदेशभर के 5000 से ज्यादा रेजीडेंट चिकित्स्क है हड़ताल पर ?

चित्र
फीस वृद्धि बिल को वापस लेने और सुरक्षा मुहैया करने को लेकर प्रदेश के करीब 5000 रेसिडेंट चिकित्स्क हड़ताल पर है। रेसिडेंट चिकित्स्क और सरकार के बिच दो बार हुई वार्ता भी सफल नहीं रही। हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  प्रदेश के उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर सहित कई जगह इमरजेंसी केस को ही पहले देख रहे है, वही कई मरीजो के ऑपरेशन की तारीखे आगे कर दी गई है।  रेजीडेंट चिकित्स्क अन्य राज्य की तरह आवासीय भत्ता, पीजी में की गई फीस वृद्धि का आर्डर वापस लेने और चिकित्सको की सुरक्षा को लेकर हड़ताल कर रहे है, और साथ ही रेसिडेंट  चिकित्स्क  मांग लिखित में पूरी करने पर अड़े है।

पूर्व वित् मंत्री पी. चिदंबरम को मिली 106 दिन की हिरासत के बाद जमानत

चित्र
आईएनएक्स मीडिया केस मामले में पूर्व वित् मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को बुधवार को जमानत मिल गई है। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तो के साथ जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अवगत कराया की पी. चिदंबरम पूर्व में सुचना दिए बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकते। पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछले 106 दिनों से दिल्ली के तिहार जेल में कैद थे।  सुप्रीम कोर्ट में चिंदबरम ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। पूर्व वित् मंत्री पी। चिदंबरम पर 2007 में केंद्रीय वित्तमंत्री रहते हुए विदेश से धन लेने के बाद आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।

प्रतापगढ़ । बस स्टैंड पर खड़ी बस अचानक चल पड़ी, एक मकान के आगे जाकर रुकी बस, बड़ा हादसा टला

चित्र
प्रतापगढ़ । शहर के बस स्टेंड पर एक निजी बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते, अचानक बस चल पड़ी। ड्राइवर कुछ समझ पाता की बस ने दो मोटरसाइकिल और थैला गाडी को चपेट में ले लिया, जिससे मोटर साइकलें क्षतिग्रस्त हो गई वही थैला गाडी भी बस के नीचे दब गई। बस सामने के मारुति नगर में स्थित एक मकान के आसरे से रुकी।  गनीमत यह रही की सामने से कोई नही आया, वही मकान में स्थित एक दुकान पर भी मौके पर कोई नहीं बैठा हुआ था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर ट्राफिक पुलिस दिनेश मेनारिया मौके पर पहुंचे व बस को वहां से हटाया गया, वही चालक को पुलिस अपने साथ ले गई। प्रशासन के अनदेखी के चल रही कंडम बसे प्रशासन की अनदेखी के चलते कई बसें कंडम चल रही है, जिससे इस प्रकार के कही बार हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी कई बार यहां से बिना वाहन चालक के बसे चल पड़ती है। परिवहन विभाग अगर वाहनों का फिटनेस, प्रदूषण सहित और भी वाहनों में जाच करे तो जिले से सचालित होने वाली 75%बसे का चलना बन्द हो जायेगा। लेकिन प्रतापगढ़ में प्रशासन सतर्क उस वक्त होता है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है।

लोक सभा के बाद राज्य सभा में एसपीजी अधिनियम संशोधन विधेयक बिल हुआ पारित

चित्र
मंगलवार को लोकसभा के बाद राज्य सभा में भी विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) अधिनियम संशोधन विधेयक को पारित कर दिया गया है। पुराने एसपीजी एक्ट,1988 में कुछ संशोधन कर नया विधेयक लाया गया है। नए एसपीजी एक्ट से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को काफी मजबूती मिलेगी। गौरतलब है की 25 नवम्बर, 2019 को गृह मंत्री ने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश किया था। पूर्व एसपीजी एक्ट, 1988 के तहत  1. प्रधानमंत्री और उनके करीबी परिजनों को यह एसपीजी सुरक्षा मिलती है। 2. प्रधानमंत्री के पद त्यागने के दिन से अगले एक वर्ष तक सुरक्षा दी जाएगी। 3. पूर्व प्रधानमंत्री से एसपीजी सुरक्षा लेने पर उनके परिजनों से भी सुरक्षा हटाई जाएगी। बशर्ते पारिवारिक सदस्यों को उस स्तर का खतरा नहीं हो जिसके लिए एसपीजी सिक्यॉरिटी जरूरी हो। नए एसपीजी अधिनियम संशोधन विधेयक, 2019 के बदलाव  1. यह सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री के साथ उनके आवास में रहने वाले उनके करीबी परिजनों को ही दी जाएगी। 2.  प्रधानमंत्री को और उनके करीबी परिजनों को एसपीजी सुरक्षा प्रधानमंत्री के पद त्यागने के दिन से अगले पांच वर्ष तक दी जाए...

आसपुर । बस के चपेट में आने से हुई माँ-बेटे की मौत

चित्र
आसपुर । आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में वोहरा फिलिंग स्टेशन के पास दुपहिया वाहन चालक के बस की चपेट में आने से एक ने मौके पर दम तोड़ दिया, तो वही दूसरी घायल महिला ने चिकित्सालय ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। स्तिथि गंभीर होने के चलते घायल को डुंगरपुर रेफर किया गया। दो पहिया वाहन चालक निकुल पिता धर्मेंद्र तेली निवासी वरदा अपनी माता भावना तेली के साथ पछलासा गांव मे पंड्या चोबिसा प्रकाश के घर पर मुंडन संस्कार में कपड़े लेकर आए थे।  गौरतलब हे की घरवापसी के समय बड़ौदा गांव से अहमदाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग के समीप स्थित बोहरा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाकर बाहर निकल रहा था तभी अचानक अहमदाबाद जाने वाली अनीता माया बस के सामने आ जाने से निकुल एंव उसकी मां भावना बस से टकरा गए। निकुल अपनी मोटरसाइकिल सहित बस के नीचे आ गया, उसकी मौके पर मौत हो गई तथा उसकी मां गंम्भीर रूप से घायल हो गई। अचानक हुए हादसे को देखकर वहां भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने आसपुर थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी रिजवान खान जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा शव को आसपुर मोर्चरी रखवाया गया तथा घायल ...

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी आज उदयपुर पहुंच, रवाना हुए नाथद्वारा के लिए

चित्र
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी आज उदयपुर पहुंचे। जोशी के उदयपुर पहुंचने पर उनके समर्थकों ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। सीपी जोशी के साथ खेल मंत्री अशोक चांदना और मंत्री राजेन्द्र यादव भी उदयपुर पहुंचे। मंत्री उदयलाल आंजना के साथ कई कर्यकर्ता पहले से एयरपोर्ट पर मौजुद थे, जिन्होंने जोशी के एयरपोर्ट से बाहर आते हीं जोरदार स्वागत किया।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी इस मौके पर सीपी जोशी ने भी सभी से मुलाकात की। सीपी जोशी एयरपोर्ट से सीधे नाथद्वारा के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से रवाना होने से पहले सीपी जोशी ने मीडिया से बातचित में देश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जताई और साफ शब्दों में जागरूकता की जरूरत बताई। जोशी ने कहा कि जब तक जागरूकता नहीं आएगी तक तक ऐसी घटनाओं का सामना समाज को करना पडेगा।  रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा  

निशा राव के आत्महत्या के मामले परिजनों ने किया प्रदर्शन

चित्र
उदयपुर शहर के मनोहरपुरा इलाके की निशा राव के आत्महत्या के मामले में परिजनों ने उसके ही पति नरेश राव पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और नरेश राव के अन्य महिला के साथ संबंध होने की बात भी कही थी। लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते निशा राव के परिजनों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्री पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और नरेश राव सहित अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी  कार्यवाही  की मांग की।  निशा राव के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से निशा राव को उसके ससुराल पक्ष के साथ -साथ पति के द्वारा परेशान किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर उसके पति का अन्य महिला से संबंध होने की बात सामने आने के बाद जब उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उल्टा निशा राव के साथ मारपीट की और वह इस बात को मानने को तैयार नही था। निशा राव की मृत्यु के 2 दिन पहले भी उसके पति के साथ झगड़ा होने की बात सामने आई थी।  परिजनों ने जिला कलेक्ट्री के बाहर आईजी बिनीता ठाकुर से इस पूरे मामले में जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। निशा राव की मां के अनुसार थाने में मामला दर...

सलूम्बर । नईझर गांव से तीन किशोरियों हुई गायब

चित्र
सलूम्बर थाना क्षेत्र के नईझर गांव से तीन किशोरियों की गायब होने की सूचना मिली है। सूचना के अनुसार तीन किशोरियां रविवार शाम को जयसमंद घूमने गई थी, उसके बाद से तीनो गायब है।  परिजनों के द्वारा तलाश आरम्भ की गई लेकिन तीनो का अभी तक पता नही चल पाया है। तीनों की स्कूटी जयसमंद के एक गैराज पर पड़ी बताई  है। जैन समुदाय की यह तीनों लड़कियां आपस मे चचेरी बहने है।  रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

सलूम्बर । 2 वर्ष पूर्व मारुति शोरूम से नकदी चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
सलूम्बर ।   जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई द्वारा सलूंबर क्षेत्र में विगत दिनों हुए संपत्ति संबंधी अपराधों के लिए विशेष आदेश दिए गए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अताउर रहमान द्वारा वृताधिकारी सलूंबर रतनलाल चावला के नेतृत्व में सलूंबर थाना अधिकारी हनुमंत सिंह सोढा पु. नि.  भगवती लाल उनि, सलीम खा स.उनि, सुरेंद्र कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई।  टीम द्वारा थाना क्षेत्र के पूर्व में चालानशुदा आरोपियों से पूछताछ एवं वर्तमान में शोक मोज का जीवन व्यतीत कर रहे संदिग्ध लोगो को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। वालियां पिता खुमा मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी केवदा थाना सलूंबर, भेरा पिता मोताजी मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी सरवनी थाना सलूंबर से पूछताछ के दौरान 5 अक्टूबर 2017 को दूसरा रोड पर नवनीत मोटर्स की शोरूम से 196000 रुपए नकदी व दुदर रोड पर नरेंद्र सिंह की दुकान से 20000 नकदी चुराना कबूल किया। अपराधियों से पूछताछ पर स्कूल से बढ़ता है एवं कस्बा सलूंबर से चुराना दी कबूल किया। पूछताछ अभी जा रही है और भी वारदातें खुलने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट - देवानंद दमामी

मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतरी बस, 14 यात्री हुए घायल

चित्र
प्रतापगढ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा टोल नाके के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस एक मोटरसायकिल चालक को बचाने के चक्कर मे रोड से उतरकर खाई में जा गिरी। बस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पास के ग्रामीण व धमोतर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची ।वही जिला चिकित्सालय से दो एम्बुलेंस भी मोके पर पहुँची। एम्बुलेंस द्वारा घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया । घायलों को एम्बुलेंस पायलट इएमटी मनोहरलाल धोबी व गणेशलाल मीणा व 104 पायलट लेकर पहुचे। घायलों का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर है। दुर्घटना में कोई गंभीर घायल नही हुआ है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।बता दे की घायल भेरू सिंह, शांति देवी, भग जी, बालूलाल, थावरी देवी, कमला, रमजू , राहुल, लकमा, भारत, वक्तु, हीरा, गोगा आदि घायल हुए है जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

नाबालिक हुई सामूहिक दुष्कर्म का शिकार, गाला घोटकर की हत्या

चित्र
राजस्थान के टोंक जिले में रविवार को एक ओर घिनौना कृत्य देखने को मिला। जिले की 6 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसी के स्कूल बेल्ट से गला घोटकर कर पीड़िता की हत्या कर दी गयी । घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर मामले का निरिक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड भेज दिया गया। गौरतलब है की छात्रा जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। विद्यालय में खेलकूद कार्यक्रम होने के कारण छात्रा विद्यालय में ही ठहरी थी। करीब 3 बजे घटनास्थल के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।परिजनो ने आस पास तलाश की बाद में रविवार अलसुबह छात्रा का शव समीप के खेत की झाड़ियों के पीछे मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। No country for females: 6-year-old raped and murdered in Tonk, Rajasthan Read More: https://t.co/fZ4RreWyhJ pic.twitter.com/Z9TPSo1sra — Free Press Journal (@fpjindia) December 1, 2019

बारातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मोके पर मौत

चित्र
चित्तौड़गढ़। मध्यप्रदेश से चित्तौड़गढ़ की और जाने वाले रास्ते पर रविवार को यात्रियों से भरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे दूल्हे की दादी, चाचा सहित तीन जनों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार भूपालसागर, हाल मधुबन, सेंती निवासी शंकरलाल मीणा के पुत्र की बारात शनिवार को चौमहला, मध्य प्रदेश  में गई थी। जहां से रविवार सुबह करीब 6।30 बजे घर वापसी के दौरान सुवासरा क्षेत्र  के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दूल्हे की दादी 70 वर्षीय चंपा बाई पत्नी इंदर मल मीणा, चाचा गणपत मीणा पुत्र इंद्र मल मीणा व वाहन चला रहे शिक्षक गजेंद्र मीणा पुत्र बाबू मीणा ने मोके पर ही दम तोड़ दिया।

ठाकरे ने पास किया विश्वास मत, गठबंधन को मिले बहुमत से 15 वोट ज्यादा

चित्र
विधानसभा के विशेष सत्र में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी शिवसेना-राकांपा और कांग्रेस सरकार ने 169 वोटों से विश्वास मत (फ्लोर टेस्ट) हासिल किया है। वही भाजपा ने इस सत्र पर सदन में आपत्ति जताई है और विश्वास मत से पहले 105 विधायकों ने वॉकआउट किया है, जबकि 4 अन्य विधायक तटस्थ रहे।  स्पीकर के पद के लिए कांग्रेस की तरफ से नाना पटोले और भाजपा के किसन कठोरे उम्मीदवार होंगे। इसके लिए रविवार को चुनाव होगा। गठबंधन में शामिल तीनों दलों के पास 154 विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 145 है।

ब्रेकिंग न्यूज़ । चलती कार में लगी आग

चित्र
अहमदाबाद हाईवे पर चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नही, गोवर्धनविलास पुलिस मौके पर।

सरकार ने दी राहत, अब 1 दिसंबर से नहीं 15 दिसंबर से लागु होगा फास्टैग

चित्र
15 दिसंबर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचआई) के देशभर में मौजूद करीब 520 टोल पर फास्टैग शुरू हो जाएगा, जो की सभी निजी और व्यावसायिक वाहनों पर लगाना अनिवार्य है। फास्टैग एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जैसा की कोई क्रेडिट या डेबिट कार्ड। हालांकि, आकार में यह क्रेडिट कार्ड से आधा या उससे छोटा भी होता है। इसमें एक चिप लगी होती है, जिसके अंदर आपके वाहन से संबंधित सारी जानकारी मौजूद रहती है।  जैसे ही टोल प्लाजा पर वाहन जाएंगे, वाहन से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज हो जाएगी और टोल की राशि अपने आप कट जाएगी। कार में फास्टैग कार के सामने वाले शीशे पर ऊपर की ओर लगा होगा। अमूमन इसे शीशे पर बायीं तरफ लगाया जाता है, ताकि, ड्राइवर को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

26 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर के साथ पहले दुष्कर्म, बाद में की हत्या

चित्र
image credit : dailypioneer हैदराबाद । स्कूटी का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। 26 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर अपने घर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित वेटनरी हॉस्पिटल में काम करती थी। बुधवार रात टू-व्हीलर का टायर पंक्चर होने की वजह से वह टोल प्लाजा पर रुकी थी, उन्होंने बहन को फोन किया और कहा, गाड़ी खराब हो गई है, मुझे यहां डर लग रहा है। आस-पास सिर्फ ट्रक ही दिख रहें हैं।  बहन ने उसे स्कूटी वहीं छोड़ कैब से घर आने के लिए कहा। फ़ोन काटने के कुछ देर बाद जब बहन ने दोबारा फ़ोन लगाया तो फोन बंद हो चुका था, परिवारजनो ने रात करीब 11 बजे पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शुक्रवार को सुबह डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया।पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुचना के मुताबिक आरोपियों ने शराब पीने के बाद डॉक्टर को सात घंटे तक बंधक बनाए रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को 30 किमी दूर ले जाकर आग लगा दी।

आसपुर । मनपसंद सब्जी नहीं बनाई तो युवक ने जहर खाकर दी जान

चित्र
आसपुर । मामूली परिवारिक झगड़े के बाद शाम सोमकमलाआम्बा कॉलोनी निवासी एक युवक ने विषाक्त सेवन कर दिया, पीड़ित ने उदयपुर के निजी अस्पताल में बुधवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राकेश 27 पुत्र प्रकाश दमामी बुधवार दोपहर बाद अपनी दुकान से खाना खाने घर गया, मनपसंद सब्जी नहीं बनने पर उसका पत्नी संतोष के साथ विवाद हो गया।  मृतक राकेश मृतक ने पत्नी से मारपीट की इस पर मां मंजू देवी ने उसको थप्पड़ मार दी, झगड़े के बाद राकेश पत्नी संतोष अपने पियर खेड़ी जगत उदयपुर चली गई। राकेश बाजार चला गया और विषाक्त खाकर कर रोडवेज बस स्टैंड के समीप अपने रेडिमेन्ट की दुकान पर पंहुचा।  तबीयत खराब होने पर बड़े भाई मुकेश दमामी ने उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया, चिकित्सालय से पीड़ित को उदयपुर रेफर किया गया, निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। आसपुर थाने से सहायक पुलिस उप निरीक्षक रमेश चंद्र पाटीदार ने पंचनामा बना और उदयपुर में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया।

Facebook Follow