निशा राव के आत्महत्या के मामले परिजनों ने किया प्रदर्शन

उदयपुर शहर के मनोहरपुरा इलाके की निशा राव के आत्महत्या के मामले में परिजनों ने उसके ही पति नरेश राव पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और नरेश राव के अन्य महिला के साथ संबंध होने की बात भी कही थी। लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते निशा राव के परिजनों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्री पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और नरेश राव सहित अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। 


निशा राव के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से निशा राव को उसके ससुराल पक्ष के साथ -साथ पति के द्वारा परेशान किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर उसके पति का अन्य महिला से संबंध होने की बात सामने आने के बाद जब उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उल्टा निशा राव के साथ मारपीट की और वह इस बात को मानने को तैयार नही था। निशा राव की मृत्यु के 2 दिन पहले भी उसके पति के साथ झगड़ा होने की बात सामने आई थी। 


परिजनों ने जिला कलेक्ट्री के बाहर आईजी बिनीता ठाकुर से इस पूरे मामले में जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। निशा राव की मां के अनुसार थाने में मामला दर्ज करवाने में भी पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

रिपोर्ट- जयदीप चौबीसा 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow