संदेश

crime लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

चित्र
बड़ी सादड़ी । विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को एनएच मंसूरी अधिशासी अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निंबाहैड़ा के निर्देशानुसार 11 जनों के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया व करीबन ₹275000 का जुर्माना लगाया गया।  सुरेश पिता देविलाल अहीर गाँव बांसा, महेश पिता रामलाल कुमावत गाँव मिंडाना रोड, सलीम खान गाँव आवरीताजी, भंवर लाल पिता गोरी लाल ब्राह्मण गाँव मिंडाना रोड, ओमप्रकाश पिता जगन्नाथ जणवा, किशन लाल पिता हीरालाल जणवा गाँव बड़वल, उकार लाल पिता भोलाराम खटीक, उदय लाल पिता भंवरलाल गायरी, गाँव सरथला ऋषभ पिता शांतिलाल जैन गाँव बोहेड़ा, सत्यनारायण पिता नाथूलाल व्यास गाँव भियाना, नंददास पिता शंकर दास वैष्णव गाँव भियाना, विद्युत चोरी निरोधक बड़ी सादड़ी में उक्त आरोपियों को जुर्माना जमा करवाने हेतु नोटिस दिए जाएंगे।  सात दिवस में आरोपियों द्वारा जुर्माना जमा नहीं करवाया तो उनको गिरफ्तार कर न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 1 चित्तौड़गढ़ में पेश कर नियमानुसार जेल में भिजवाने की कारवाही की जाएगी।

प्रतापगढ़ । पाच लाख रुपए की अवैध ब्राउन शुगर परिवहन करते हुए किया एक युवक गिरफ्तार

चित्र
प्रतापगढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देशन में जिले भर में चलाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ के लिए अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से एक अभियुक्त को ब्राउन शुगर परिवहन करते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल मदन लाल खटीक ने बताया कि रोकडिया हनुमान जी चौराहे से पानडिया जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की जा रही थी।  इस दौरान मोटरसाइकिल चालक युवक पुलिस जाब्ता देखकर मोटरसाइकिल वापस घुमाने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस जाप्ता ने दौड़ कर डेरा डालकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम समीर उर्फ मड़ा पिता शेरगुल उर्फ कालू खा निवासी कनोरा थाना रठाजना बताया।  तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, अभीयुक्त समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल खटीक ने बताया कि ब्राउन शुगर के अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत 5 लाख रूपये है, अग्रिम अनुसंधान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हथुनिया थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भाटी को सौंपा गया।

सलूम्बर । महिला से अश्लील बातें करने वाले शिक्षक को निलंबित करने हेतु उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चित्र
सलूम्बर । सलूम्बर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत अध्यापक को निलंबित करने हेतु स्वामी विवेकानंद टीम द्वारा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। टीम ने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र के सराड़ी हल्का के राजकीय शिक्षाकर्मी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार जोशी के ऑडियो न्यूज़ चैनल व सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, जिसमे वह महिला से अश्लील बातें करते हुए पाए गए है।  यहाँ तक की वह विद्यालय जैसे शिक्षा के पवित्र मंदिर में महिलाओं को बुलाने में भी नही हिचकिचा रहे है। शिक्षक ने कुछ दिनों पहले अपने उच्च अधिकारियों की कृपा से नियम विरुद्ध अपनी प्रतिनियुक्ति सेमारी के कुण्ड़ाल में करवा दी। इस घटना को लेकर स्वामी विवेकानंद टीम ने तुरंत प्रभाव से विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा करते हुए निलंबन की कार्यवाही करने की मांग की।  ज्ञापन सौंपते समय हाडारानी महाविद्यालय के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष करण जोशी, दीपक कलाल, ओमप्रकाश डाँगी, विकास मेहता, कैलाश सुथार, दीपेंद्र सिंह, मयंक जाट, यशवंत मेहता आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

आसपुर । अवेध बंजरी खनन पर संयुक्त रूप से कार्यवाही

चित्र
आसपुर । मंगलवार अलसुबह करीब पांच बजे अवेध बंजरी खनन के खिलाफ लम्बे समय से चल रहे सोम कमला आम्बा डेम में अवैध बजरी खनन के कारोबार पर अचानक जिला प्रशासन डूंगरपुर, सलूंबर खनन विभाग, एसडीआरएफ और आसपुर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।  देवला, इंदौडा, वाडा, घोडीया, तथा पारड़ा सकानी में कार्यवाही करते हुए 14 फाइबर, 11 सेक्शन एवं 170 टन बजरी जप्त की गई, वही मौके से हाईटेक 3 नाव चालक को डिटेन किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं बजरी माफियाओं को अंकित कर  आगे की कार्यवाही की जाएगी।  उक्त कार्यवाही में एसपी जय यादव, पुलिस उप अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह, सी ओ दिवेद्र सिंह, आसपुर उपखंड कार्यालय एसडीएम भागीरथ शाख, आसपुर तहसीलदार गौतम लाल प्रजापत, सोम कमला आंबा एक्शन चंद्र प्रकाश मेघवाल, जयन जेइयन रितेश डामोर, सलूंबर खनन विभाग से बंसी लाल सुथार, डूंगरपुर खनन विभाग कांतिलाल परमार के साथ ही जिले भर के विभिन्न थानो से थानाधिकारी मय जाप्ता मौजुद रहे।

प्रतापगढ़ । विद्युत चोरी निरोधक थाना का विद्युत चोरो के खिलाफ सख्त कदम, 6 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज

चित्र
प्रतापगढ़ । विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना प्रतापगढ़ निगम के अधिशाषी अभियन्ता रवि कुमार गुप्ता ने 6 उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करवाए है।  बिजली चोरी थाना प्रभारी बी एल मीणा ने बताया की बरज कंवर पत्नि दीप सिंह निवासी मचलानी राशि 9904 रुपए, गोपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी मचलानी 13197 रुपए, नटवर सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी मचलानी राशि 16717 रुपए, शम्भु सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी मचलानी 18347 रुपए, मदन सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी कटकडी 6294 रुपए तथा विक्रम सिंह निवासी प्रतापगढ़ 8399 रुपए के खिलाफ विद्युत चोरी के प्रकरण धारा 135 विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत थाना हाजा पर दर्ज हुए है।  थानाअधिकारी बी एल मीणा ने बताया की सभी आरोपीयो को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। आरोपियो द्वारा राशि जमा नहीं कराने पर गिरफ्तार कर न्यायलय में चालान पेश किया जाएगा।

प्रतापगढ़ । पावर बाइक के खिलाफ चलाया गया अभियान, प्रतापगढ़ पुलिस टीम द्वारा 15 पावर बाइके जप्त

चित्र
प्रतापगढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक पुजा अवाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व वृत्ताधिकारी गोवर्धनलाल खटीक के द्वारा चलाए गए पावर बाइक के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश पर थानाधिकारी मदनलाल खटीक थाना प्रतापगढ़ के नेतृत्व में पारस कुमार शर्मा, मुकेश कानि, राकेश कानि, अम्बालाल कानि, लालसिंह कानि, राजकुमार की टीम का गठन किया गया।  आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिस पर 1 दिसंबर 2019 की शाम को विभीन्न स्थानो पर पावर बाईक चालको के खिलाफ सघन चेकिंग कर 15 पावर बाईक चालको से मोटर साईकीले धारा - 207 एमवी एक्ट में डीटेन कर थाना अहाते में खडी करवाई गई। वही अशान्ति फैलाने वाले और शान्ति भंग करने पर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पेश किया गया।

सलूम्बर । दुष्कर्म व हत्या के दोषियों के लिए फाँसी की मांग को लेकर निकाली रैली

चित्र
सलूम्बर । हैदराबाद के शमशाबाद में पिछले दिनों हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के बाद पेट्रोल डालकर जला देने व राजस्थान के टोंक में 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म व गला दबाकर मार देने के घृणित और जघन्य कांड को लेकर पूरे देश में गुस्से का उबाल है। इस घटना को लेकर सलूम्बर में स्वामी विवेकानंद टीम व समस्त संघठन द्वारा हाडारानी महाविद्यालय से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गयी व दुष्कर्म व हत्या के दोषियों के लिए फाँसी की मांग की गई।  इन दोषियों को कानून फाँसी की सजा नही देगा तो इस देश की हर नारी अपने आप को स्वतंत्र नही मानेगी व ऐसे कई घटनाओं का शिकार होगी। अगर इन दोषियों को फाँसी की सजा नही सुनाई गई तो देश की हर नारी का कानून,  न्यायपालिका, सरकार से भरोसा उठ जायेगा व नारी को रानी लक्ष्मी बाई का अवतार लेकर शस्त्र उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार, कानून, प्रशासन की रहेगी। रिपोर्ट - देवानंद दमामी  

निशा राव के आत्महत्या के मामले परिजनों ने किया प्रदर्शन

चित्र
उदयपुर शहर के मनोहरपुरा इलाके की निशा राव के आत्महत्या के मामले में परिजनों ने उसके ही पति नरेश राव पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और नरेश राव के अन्य महिला के साथ संबंध होने की बात भी कही थी। लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते निशा राव के परिजनों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्री पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और नरेश राव सहित अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी  कार्यवाही  की मांग की।  निशा राव के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से निशा राव को उसके ससुराल पक्ष के साथ -साथ पति के द्वारा परेशान किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर उसके पति का अन्य महिला से संबंध होने की बात सामने आने के बाद जब उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उल्टा निशा राव के साथ मारपीट की और वह इस बात को मानने को तैयार नही था। निशा राव की मृत्यु के 2 दिन पहले भी उसके पति के साथ झगड़ा होने की बात सामने आई थी।  परिजनों ने जिला कलेक्ट्री के बाहर आईजी बिनीता ठाकुर से इस पूरे मामले में जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। निशा राव की मां के अनुसार थाने में मामला दर...

सलूम्बर । 2 वर्ष पूर्व मारुति शोरूम से नकदी चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
सलूम्बर ।   जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई द्वारा सलूंबर क्षेत्र में विगत दिनों हुए संपत्ति संबंधी अपराधों के लिए विशेष आदेश दिए गए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अताउर रहमान द्वारा वृताधिकारी सलूंबर रतनलाल चावला के नेतृत्व में सलूंबर थाना अधिकारी हनुमंत सिंह सोढा पु. नि.  भगवती लाल उनि, सलीम खा स.उनि, सुरेंद्र कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई।  टीम द्वारा थाना क्षेत्र के पूर्व में चालानशुदा आरोपियों से पूछताछ एवं वर्तमान में शोक मोज का जीवन व्यतीत कर रहे संदिग्ध लोगो को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। वालियां पिता खुमा मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी केवदा थाना सलूंबर, भेरा पिता मोताजी मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी सरवनी थाना सलूंबर से पूछताछ के दौरान 5 अक्टूबर 2017 को दूसरा रोड पर नवनीत मोटर्स की शोरूम से 196000 रुपए नकदी व दुदर रोड पर नरेंद्र सिंह की दुकान से 20000 नकदी चुराना कबूल किया। अपराधियों से पूछताछ पर स्कूल से बढ़ता है एवं कस्बा सलूंबर से चुराना दी कबूल किया। पूछताछ अभी जा रही है और भी वारदातें खुलने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट - देवानंद दमामी

रजीया बी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में इनामी अभियुक्त बबलु उर्फ जितेन्द्र जोशी गिरफ्तार

चित्र
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने प्रेस वार्ता कर के बताया कि दिनांक 16.11.2019 को अखेपुर निवासी जैद खान व बबलु जोशी व उसके साथियों युसूफ खान व सुलमान उर्फ शम्मु ने मिलकर बावडी मोहल्ले में निवासरत रजीया बी की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अशोक मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के मार्गदर्शन में गोवर्धनलाल खटीक वृताधिकारी प्रतापगढ, गोपाल हिडोनिया पुलिस उपअधीक्षक के नेतृत्व में थानाधिकारी प्रतापगढ  मदनलाल पुनि थानाधिकारी, धमोतर दीपक कुमार, थानाधिकारी रठांजना  गेहरीलाल, थानाधिकारी हथुनिया  नरेन्द्र सिंह व थाना स्टाफ, साईबर सैल प्रभारी  फैलीराम व जाप्ते की अलग अलग टीमों का गठन कर शातीर अपराधी बबलु उर्फ जितेन्द्र जोशी पिता दयाशंकर जोशी  निवासी हिरा काॅलानी प्रतापगढ थाना प्रतापगढ के गिरफ्तार किया ।   वारदात का खुलासाः- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा व वृताधिकारी गोवर्धनलाल खटीक, गोपाल हिण्डोनिया पुलिस उपअधीक्षक के मागदर्शन में विशेष टीम के द्वारा समग्र अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल पर मिले खाली केश व छर्रो...

करावली: बदमाश फिर ले भागे वृद्ध महिला के आभूषण

चित्र
उदयपुर जिले के सलूम्बर उपखंड क्षेत्र के करावली ग्राम पंचायत के वालावत भागल गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध महिला के कान के टॉप्स व अन्य आभूषण लेकर भाग गए। सुचना पर सलूम्बर डिप्टी नारायण सिंह राठौड़ व गींगला थाना अधिकारी गज सिंह मय जाब्ता सहित मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों की तलाश कर नाकाबंदी करवाई, मगर अज्ञात बदमाश हाथ नही लगे और भागने में कामयाब रहे। इस घटना में पीड़ित परिवार के गोपाल सिंह ने बताया कि बीती रात कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर पर आये ओर उनकी वृद्ध मां के कान के टॉप्स व अन्य आभूषण झपट कर लेकर भागने की कोशिश में थे, तभी मे और मेरा छोटा भाई भवर सिंह ने मिलकर बीच बचाव किया, मगर अज्ञात बदमाशों ने लट व पत्थर से हम पर हमला कर दिया और वह बदमाश फरार हो गए। इस घटना में बचाव में आये वृद्ध महिला के दो पुत्र भवर सिंह व गोपाल सिंह को चोटे लगी है जिसमें भवर सिंह के सिने पर चोट लगी तो वही गोपाल सिंह का हाथ फेकचर हो गया। इस घटना के बाद पुरे गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

फिर घर के आंगन में सोई महिला के टाप्स लूट ले गये बदमाश, सुने आपबीती

चित्र
सराडा-थाना क्षेत्र में लूूट की वारदातें थमने का नाम नही ले रही है एक के बाद एक कई वारदातों से क्षेत्र के लोगों में अज्ञात लुटेरों को लेकर भय व्याप्त है | बीती रात घर के आंगन में परिवार के साथ सोई एक और महिला को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए कान के टॉप्स लूट कर भाग गये | घटना सराडा थाना से मात्र तीन किमी दूर कछोटागां की है जहां नन्दू बाई पटेल अपने पति रोडी लाल व बच्चों के साथ घर के आंगन में सोई थी अचानक आधी रात उसे गला दबने और कान खींचने का अहसास होने पर जागी तो देखा एक युवक उसके कान में पहने सोने की गुट्टी(टॉप्स) खींचकर निकालने का प्रयास कर रहा है उसने चीखना चाहा लेकिन बदमाश ने गला दबा दिया, जिससे वह बोल नही सकी| लेकिन पैर से पति को लात मारी, अचानक लात लगने से हडबडा कर उसका पति उठा तो बदमाश मौके से दिवार फांद कर भाग गया और कान का एक टॉप्स लूट ले गया |  अचानक हुई इस घटना से हर कोई अवाक रह गया कि गांव में इससे पहले कभी ऐसी  घटना नही हुई | महिला के पति ने बताया कि टॉप्स लूटने वाला एक बदमाश ही देखा जो उसके जागते ही दिवार फांद कर भाग गया |इससे पूर्व में सल्लाडा निवासी एक महिला...

शर्मनाक : हैवानियत की हद पार कर पूरे गांव को शर्मसार कर देने वाला मामला है, सेमारी थाने का मामला

चित्र
दो भाइयों ने मिलकर किया एक 16 वर्षीय लड़की का देह शोषण, लगभग 6 माह से चल रहा है देह शोषण, गर्भ ठहरने पर हुआ मामले का खुलासा, अपराधियों ने लड़की को धमका कर बनाया वीडियो, जान से मारने की दी धमकी  जिले के सेमारी गांव में एक 16 वर्षीय अबोध बालिका के साथ दो भाइयों ने किया 6 माह तक देह शोषण, मामला कुछ इस प्रकार रहा कि पीड़िता सेमारी गांव में पायल मेडिकल स्टोर नाम के प्रतिष्ठान पर झाड़ू पोचे का काम किया करती थी। मेडिकल संचालक और उसके भाई ने इस पीड़िता को बहला फुसलाकर उसके साथ क्रमबद्ध रैप करना शुरू कर दिया।  इस बीच पीड़िता कुछ दिनों के बाद प्रेग्नेंट हुई जिस पर लड़की को मेडिकल व्यपारी ने उदयपुर किसी अन्य काम होना बता कर उदयपुर ले गए, जहाँ उसका अबॉर्शन करवा दिया। जब शाम को पीड़ित लड़की उदयपुर से सेमारी आई तो अपनी आपबीती अपनी बहिन को बताई, जिस पर मामला उठा और  मामला सेमारी थाने में पहुचा। जहाँ पीड़िता ने आप बीती बताई और मामला दर्ज करवाया। दोनों भाई में बड़ा राजीव पंडीया मेडिकल संचालन करता है और छोटा भाई मनोज जो सेमारी के सीनियर विद्यालय में द्वितीय श्रेणी के पद पर कार्यरत है ।  रिपोर्ट ...

भीण्ड़र नगरपालिका की जमीन पर अवैध खुदाई करते पकड़ा

चित्र
एंकर । वल्लभनगर विधानसभा क्षैत्र के भीण्ड़र थाना क्षैत्र में बुधवार देर रात्रि में नगरपालिका की सरकारी जमीन से खुदाई करने की सुचना मिलने पर तुरन्त पालिका अध्यक्ष हेमन्त साहु, अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार मिल, उपाध्यक्ष गिरिष सोनी, कनिस्ट लिपिक शेजराम मीणा सहित पालिका प्रशासन मौके पर पहुचा तथा एलआईसी कार्यालय के पास पालिका की जमीन पर अवैध खुदाई का कार्य रुकवाया तथा मौके पर मौजुद जेसीबी मशीन तथा टैक्टर को थाने के लिये लेकर रवाना हो गये थे। इस दौरान मशीन क्रय विक्रय सहकारी समिति के पास पहुची तभी नन्द लाल अहीर ने रास्ते में मशीन रुकवा कर अधिकारीयो से बहस शुरु कर दी तथा मौके पर मशीन जबरन लेकर रवाना हो गया । घटनाक्रम के बाद पालिका प्रशासन तथा जनप्रतिनिधी तुरन्त भीण्ड़र थाने पहुचे तथा थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर को पुरे घटनाक्रम की लिखित रिपोर्ट दी जिस पर थानाधिकारी गुर्जर ने तत्परता दिखाते हुए  मदनपुरा निवासी नन्द लाल अहीर पिता राम लाल अहीर सहित 8-10 अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कार्यवाही शुरु करते हुए आरोपीयो की गिरफ़्तारी के लिये टीमे रवाना कर दी गई है। सूचना मिलने पर पार्षद मगनी राम रेगर, ...

कानोड़ में जुआ खेलते तीन को पकड़ा

चित्र
कानोड़ । पुलिस अध्यक्ष उदयपुर के निर्देशन में जारी लोकल स्पेशल एक्ट की धरपकड़ अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन लोगो को जुआ सट्टा खेलते गिरफ्तार कर उनके पास से 4200 रूपये  की नगदी बरामद की । थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि कमलवाले तालाब की पाल पर सट्टा खेलते बस स्टेण्ड निवासी गोपाल सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपुत निवासी, गाछो की घाटी निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र देवी सिंह चौहान व आड़ावेला निवासी मांगीलाल पुत्र स्व देवीलाल रावत को पकड़ा जिनके पास से 4200 रूपये की नगदी भी मिली । तीनो के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है ।

भीण्डर: हत्या के आरोपी दामाद को भेजा जेल

चित्र
भीण्डर । निकटवर्ती सुन्दरपुरा गांव में अपने बड़े ससुर की हत्या करके फरार चल रहे दामाद को भीण्डर पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि गत सोमवार रात्रि को सुन्दरपुरा निवासी उम्मेदसिंह पिता ईश्वरसिंह राजपुत(75) की हत्या करके फरार चल रहे जंवाई बांसड़ा(नाथद्वारा) हाल सुन्दरपुरा निवासी गोपालसिंह पिता दूल्हे सिंह राजपुत को पुलिस टीम खोज कर रही थी। इस दौरान सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह जेतपुरा महादेव मन्दिर के निकट छिपकर बैठा मिलने पर टीम ने पहुंच करके गिरफ्तार किया था। आरोपी दामाद को आज सुबह भीण्डर न्यायालय में पेश किया गया जहां से कानोड़ जेल भेज दिया।                     यह था घटनाक्रम सुन्दरपुरा निवासी उम्मेद सिंह पिता ईश्वरसिंह राजपुत(75) सोमवार रात्रि को खेत पर रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहे थे। उम्मेद सिंह के छोटे भाई चतर सिंह के जंवाई गोपालसिंह पिता दूल्हे सिंह राजपुत(40) निवासी बांसड़ा(नाथद्वारा) पिछले 20 वर्षों से सुन्दरपुरा में ही रह रहा है। वह रात्रि करीब 11:30 बजे खेत पर पहुंचा। वहां...

उदयपुर झील में मिला कन्या का भ्रूण, मामला दर्ज

चित्र
स्वरूपसागर में शुक्रवार को नई पुलिया के पास कन्या भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। झील की सफाई में लगे श्रमिकों ने भ्रूण देखकर झील हितैषी मंच के तेजशंकर पालीवाल को जानकारी दी। पालीवाल ने हाथीपोल पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवाया तथा अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। Source: Patrika

जयपुर सेंट्रल जेल में पाकिस्तानी कैदी की पीटकर हत्या

चित्र
बुधवार को जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी की भारतीय कैदियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर डाली।  मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, हत्या में दो भारतीय कैदी शामिल थे। मारे गए कैदी की पहचान शकर उल्लाह के रूप में हुई है। जयपुर जेल के आईजी रूपिंदर सिंह ने कहा कि वह 2011 से बंद था और अन्य कैदियों के साथ कलह के बाद उसकी मौत हो गई।'

कानोड़: गुमशुदा की तलाश हुई समाप्त, कुंड में मिला युवक का शव

चित्र
कानोड़ थाना क्षेत्र पुलिस के अंतर्गत कस्बे में 5 दिन पूर्व गुमशुदा की तलाश में परिवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 14 फरवरी को शंका के आधार पर शिवगंज बाजार स्थित शीतला माता कुंड पर नगर पालिका एंव कर्मचारियों द्वारा तलाशी जारी की गई। तलाशी 11:00 बजे से 4:00 बजे तक जारी रहा पर सफलता हासिल नहीं हुई। 5 दिन के पश्चात आज प्रातः शव ऊपर आया, इसकी जानकारी पुलिस थाने को दी गई। पुलिस थाना मह जाब्ता सहित पहुंचकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंपा। मृतक 48 वर्षीय हरिजन बस्ती कानोड़ बस स्टेशन निवासी हीरालाल हरिजन पिता भूरा लाल हरिजन हैं। संबंधित photos:

फतेहनगर : पार्षद के भाई की मिली लाश, पांच थानों का जाब्‍ता तैनात

चित्र
बुधवार सुबह पार्षद सरोज अग्रवाल (उदयपुर) के भाई सत्‍यनाराण अग्रवाल की लाश मिलने पर फतेहनगर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कस्बे में पांच थानों का जाब्‍ता तैनात कर दिया गया है लोगों का गुस्‍सा उबाल मारने लगा और बाजार बंद कर दिया व टायर आदि जलाकर प्रदर्शन किया अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे आज के सभी समाचार: जनता सेना लड़ेंगी चित्तौड़ संसदीय सीट से चुनाव  (पूरा पढ़े) नशामुक्ति व एनिमिया मुक्त कार्यक्रम का समापन  (पूरा पढ़े) चौबीसा गुजरात में जीव मित्र पुरस्कार से सम्मानित  (पूरा पढ़े) पालिका परिसर में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले  (पूरा पढ़े) पुरुष पेशाब घर मे मिला अज्ञात भुण्र  (पूरा पढ़े) बच्चों को सड़क सुरक्षा की दी गई जानकारी  (पूरा पढ़े) भीण्डर पुलिस ने पकड़ी 135 कर्टन शराब  (पूरा पढ़े) मौनी अमावश्या के उपलक्ष्य मण्डफिया नरेश के दरबार में गूंजा हमारा सेठ सांवलिया सेठ  (पूरा पढ़े) क्षत्रिय दमामी समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन  (पूरा पढ़े) क्षत्रिय रावत परिषद के सात जिलो के अध्यक्षो व संयो...

Facebook Follow