भीण्ड़र नगरपालिका की जमीन पर अवैध खुदाई करते पकड़ा
एंकर। वल्लभनगर विधानसभा क्षैत्र के भीण्ड़र थाना क्षैत्र में बुधवार देर रात्रि में नगरपालिका की सरकारी जमीन से खुदाई करने की सुचना मिलने पर तुरन्त पालिका अध्यक्ष हेमन्त साहु, अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार मिल, उपाध्यक्ष गिरिष सोनी, कनिस्ट लिपिक शेजराम मीणा सहित पालिका प्रशासन मौके पर पहुचा तथा एलआईसी कार्यालय के पास पालिका की जमीन पर अवैध खुदाई का कार्य रुकवाया तथा मौके पर मौजुद जेसीबी मशीन तथा टैक्टर को थाने के लिये लेकर रवाना हो गये थे। इस दौरान मशीन क्रय विक्रय सहकारी समिति के पास पहुची तभी नन्द लाल अहीर ने रास्ते में मशीन रुकवा कर अधिकारीयो से बहस शुरु कर दी तथा मौके पर मशीन जबरन लेकर रवाना हो गया ।
घटनाक्रम के बाद पालिका प्रशासन तथा जनप्रतिनिधी तुरन्त भीण्ड़र थाने पहुचे तथा थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर को पुरे घटनाक्रम की लिखित रिपोर्ट दी जिस पर थानाधिकारी गुर्जर ने तत्परता दिखाते हुए मदनपुरा निवासी नन्द लाल अहीर पिता राम लाल अहीर सहित 8-10 अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कार्यवाही शुरु करते हुए आरोपीयो की गिरफ़्तारी के लिये टीमे रवाना कर दी गई है।
सूचना मिलने पर पार्षद मगनी राम रेगर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एव पार्षद ऐजाज शेख, पार्षद गौरव जैन भी रात को पुलिस थाने पहुचे ।
रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा

