कानोड़: गुमशुदा की तलाश हुई समाप्त, कुंड में मिला युवक का शव


कानोड़ थाना क्षेत्र पुलिस के अंतर्गत कस्बे में 5 दिन पूर्व गुमशुदा की तलाश में परिवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 14 फरवरी को शंका के आधार पर शिवगंज बाजार स्थित शीतला माता कुंड पर नगर पालिका एंव कर्मचारियों द्वारा तलाशी जारी की गई। तलाशी 11:00 बजे से 4:00 बजे तक जारी रहा पर सफलता हासिल नहीं हुई। 5 दिन के पश्चात आज प्रातः शव ऊपर आया, इसकी जानकारी पुलिस थाने को दी गई। पुलिस थाना मह जाब्ता सहित पहुंचकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंपा। मृतक 48 वर्षीय हरिजन बस्ती कानोड़ बस स्टेशन निवासी हीरालाल हरिजन पिता भूरा लाल हरिजन हैं।

संबंधित photos:



recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow