करावली: बदमाश फिर ले भागे वृद्ध महिला के आभूषण



उदयपुर जिले के सलूम्बर उपखंड क्षेत्र के करावली ग्राम पंचायत के वालावत भागल गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध महिला के कान के टॉप्स व अन्य आभूषण लेकर भाग गए। सुचना पर सलूम्बर डिप्टी नारायण सिंह राठौड़ व गींगला थाना अधिकारी गज सिंह मय जाब्ता सहित मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों की तलाश कर नाकाबंदी करवाई, मगर अज्ञात बदमाश हाथ नही लगे और भागने में कामयाब रहे। इस घटना में पीड़ित परिवार के गोपाल सिंह ने बताया कि बीती रात कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर पर आये ओर उनकी वृद्ध मां के कान के टॉप्स व अन्य आभूषण झपट कर लेकर भागने की कोशिश में थे, तभी मे और मेरा छोटा भाई भवर सिंह ने मिलकर बीच बचाव किया, मगर अज्ञात बदमाशों ने लट व पत्थर से हम पर हमला कर दिया और वह बदमाश फरार हो गए। इस घटना में बचाव में आये वृद्ध महिला के दो पुत्र भवर सिंह व गोपाल सिंह को चोटे लगी है जिसमें भवर सिंह के सिने पर चोट लगी तो वही गोपाल सिंह का हाथ फेकचर हो गया। इस घटना के बाद पुरे गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है।



रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow