आसपुर । अवेध बंजरी खनन पर संयुक्त रूप से कार्यवाही
आसपुर । मंगलवार अलसुबह करीब पांच बजे अवेध बंजरी खनन के खिलाफ लम्बे समय से चल रहे सोम कमला आम्बा डेम में अवैध बजरी खनन के कारोबार पर अचानक जिला प्रशासन डूंगरपुर, सलूंबर खनन विभाग, एसडीआरएफ और आसपुर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।
देवला, इंदौडा, वाडा, घोडीया, तथा पारड़ा सकानी में कार्यवाही करते हुए 14 फाइबर, 11 सेक्शन एवं 170 टन बजरी जप्त की गई, वही मौके से हाईटेक 3 नाव चालक को डिटेन किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं बजरी माफियाओं को अंकित कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्यवाही में एसपी जय यादव, पुलिस उप अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह, सी ओ दिवेद्र सिंह, आसपुर उपखंड कार्यालय एसडीएम भागीरथ शाख, आसपुर तहसीलदार गौतम लाल प्रजापत, सोम कमला आंबा एक्शन चंद्र प्रकाश मेघवाल, जयन जेइयन रितेश डामोर, सलूंबर खनन विभाग से बंसी लाल सुथार, डूंगरपुर खनन विभाग कांतिलाल परमार के साथ ही जिले भर के विभिन्न थानो से थानाधिकारी मय जाप्ता मौजुद रहे।


