प्रतापगढ़ । विद्युत चोरी निरोधक थाना का विद्युत चोरो के खिलाफ सख्त कदम, 6 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज


प्रतापगढ़ । विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना प्रतापगढ़ निगम के अधिशाषी अभियन्ता रवि कुमार गुप्ता ने 6 उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करवाए है। 

बिजली चोरी थाना प्रभारी बी एल मीणा ने बताया की बरज कंवर पत्नि दीप सिंह निवासी मचलानी राशि 9904 रुपए, गोपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी मचलानी 13197 रुपए, नटवर सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी मचलानी राशि 16717 रुपए, शम्भु सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी मचलानी 18347 रुपए, मदन सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी कटकडी 6294 रुपए तथा विक्रम सिंह निवासी प्रतापगढ़ 8399 रुपए के खिलाफ विद्युत चोरी के प्रकरण धारा 135 विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत थाना हाजा पर दर्ज हुए है। 

थानाअधिकारी बी एल मीणा ने बताया की सभी आरोपीयो को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। आरोपियो द्वारा राशि जमा नहीं कराने पर गिरफ्तार कर न्यायलय में चालान पेश किया जाएगा।

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow