रजीया बी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में इनामी अभियुक्त बबलु उर्फ जितेन्द्र जोशी गिरफ्तार


प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने प्रेस वार्ता कर के बताया कि दिनांक 16.11.2019 को अखेपुर निवासी जैद खान व बबलु जोशी व उसके साथियों युसूफ खान व सुलमान उर्फ शम्मु ने मिलकर बावडी मोहल्ले में निवासरत रजीया बी की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अशोक मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के मार्गदर्शन में गोवर्धनलाल खटीक वृताधिकारी प्रतापगढ, गोपाल हिडोनिया पुलिस उपअधीक्षक के नेतृत्व में थानाधिकारी प्रतापगढ  मदनलाल पुनि थानाधिकारी, धमोतर दीपक कुमार, थानाधिकारी रठांजना  गेहरीलाल, थानाधिकारी हथुनिया  नरेन्द्र सिंह व थाना स्टाफ, साईबर सैल प्रभारी  फैलीराम व जाप्ते की अलग अलग टीमों का गठन कर शातीर अपराधी बबलु उर्फ जितेन्द्र जोशी पिता दयाशंकर जोशी  निवासी हिरा काॅलानी प्रतापगढ थाना प्रतापगढ के गिरफ्तार किया ।  

वारदात का खुलासाः-

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा व वृताधिकारी गोवर्धनलाल खटीक, गोपाल हिण्डोनिया पुलिस उपअधीक्षक के मागदर्शन में विशेष टीम के द्वारा समग्र अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल पर मिले खाली केश व छर्रों को जप्त किया जाकर बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर, घटनास्थल पर जाने वाले विभीन्न मार्गों पर लगे सिसीटीवी कैमरे की रिर्कांिडंग उनका अवलोकन किया गया। अभियुक्तगणों की तलाश हेतु गठीत टीमों द्वारा अभियुक्तगणों के संभावित ठिकानों व रिस्तेदारियों अखेपुर, लसुडीया, परवलिया, देवल्दी, नौगांवा, सुरवानीया महाराज, रतलाम  मध्यप्रदेश व राजस्थान में दबीशें दी जाकर आज दिनांक 20.11.2019 को बाल अपचारी को गिरफ्तार किया एवं दौहराने अनुसंधान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जिला स्तर पर दिगर वाछित अभियुक्तगणो की तलाश  हेतु एक टीम का गठन किया गया। घटना करने के बाद बबलु जोशी अपने ससुराल सरवानीया महाराज ,रतलाम, भादवा माता से दिल्ली होते हुऐ सोनीपत हरियाणा में जाकर रूका एवं सोशल मीडीया द्वारा प्रतापगढ में हो रही गतिविधीयों की जानकारी हरियाणा में बैठा बैठा लेता रहा। जिस पर कल दिनांक 30.11.2019 को साईबर सेल के विशेष सहयोग के आधार पर सोनीपत हरियाणा से अभियुक्त बबलु उर्फ जितेन्द्र जोशी पिता दयाशंकर जोशी  निवासी हिरा काॅलानी प्रतापगढ थाना प्रतापगढ को दस्तीयाब किया। जिसको बाद पुछताछ के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बबलु उर्फ जितेन्द्र जोशी ने दौहरान पुछताछ बताया कि जैद खान के द्वारा दो लाख रूपये देने की लालच देने पर जैद खान व अन्य दिगर साथियों के साथ मिलकर बोहरा बिल्डीग बावडी मौहल्ला प्रतापढ में जैद खान की दुसरी माॅ रजीया बी के घर में घुस कर उसकी  हत्या कर देना बताया है। गौरतलब है कि अभियुक्त बबलु उर्फ जितेन्द्र जोशी पुर्व में भी थाना हाजा के प्रकराण सख्या 409/2019 धारा 307 ,34 भादस व 3/25 आम्र्स एक्ट में फरार चल रहा था तथा अभियुक्त के विरूद्व पुर्व में हत्या का प्रयास, फिरौती, मारपीट, आम्र्स एक्ट, अपहरण व छेडछाड के राजस्थान में कुल 14 संगीन प्रकृति के प्रकरण दर्ज है।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow