प्रतापगढ़ । पावर बाइक के खिलाफ चलाया गया अभियान, प्रतापगढ़ पुलिस टीम द्वारा 15 पावर बाइके जप्त


प्रतापगढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक पुजा अवाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व वृत्ताधिकारी गोवर्धनलाल खटीक के द्वारा चलाए गए पावर बाइक के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश पर थानाधिकारी मदनलाल खटीक थाना प्रतापगढ़ के नेतृत्व में पारस कुमार शर्मा, मुकेश कानि, राकेश कानि, अम्बालाल कानि, लालसिंह कानि, राजकुमार की टीम का गठन किया गया। 

आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिस पर 1 दिसंबर 2019 की शाम को विभीन्न स्थानो पर पावर बाईक चालको के खिलाफ सघन चेकिंग कर 15 पावर बाईक चालको से मोटर साईकीले धारा - 207 एमवी एक्ट में डीटेन कर थाना अहाते में खडी करवाई गई। वही अशान्ति फैलाने वाले और शान्ति भंग करने पर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पेश किया गया।

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow