फिर घर के आंगन में सोई महिला के टाप्स लूट ले गये बदमाश, सुने आपबीती



सराडा-थाना क्षेत्र में लूूट की वारदातें थमने का नाम नही ले रही है एक के बाद एक कई वारदातों से क्षेत्र के लोगों में अज्ञात लुटेरों को लेकर भय व्याप्त है | बीती रात घर के आंगन में परिवार के साथ सोई एक और महिला को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए कान के टॉप्स लूट कर भाग गये |

घटना सराडा थाना से मात्र तीन किमी दूर कछोटागां की है जहां नन्दू बाई पटेल अपने पति रोडी लाल व बच्चों के साथ घर के आंगन में सोई थी अचानक आधी रात उसे गला दबने और कान खींचने का अहसास होने पर जागी तो देखा एक युवक उसके कान में पहने सोने की गुट्टी(टॉप्स) खींचकर निकालने का प्रयास कर रहा है उसने चीखना चाहा लेकिन बदमाश ने गला दबा दिया, जिससे वह बोल नही सकी| लेकिन पैर से पति को लात मारी, अचानक लात लगने से हडबडा कर उसका पति उठा तो बदमाश मौके से दिवार फांद कर भाग गया और कान का एक टॉप्स लूट ले गया |


 अचानक हुई इस घटना से हर कोई अवाक रह गया कि गांव में इससे पहले कभी ऐसी  घटना नही हुई | महिला के पति ने बताया कि टॉप्स लूटने वाला एक बदमाश ही देखा जो उसके जागते ही दिवार फांद कर भाग गया |इससे पूर्व में सल्लाडा निवासी एक महिला को भी इसी तरह घर के आंगन में सोये हुई ही लूट का शिकार बनाया, इसके अलावा बडगांव व बडावली में दो बुजुर्गो से भी सोने की चेन व कान की मुर्किया लूट ले गये बदमाश |

रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow