सलूम्बर । दुष्कर्म व हत्या के दोषियों के लिए फाँसी की मांग को लेकर निकाली रैली


सलूम्बर । हैदराबाद के शमशाबाद में पिछले दिनों हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के बाद पेट्रोल डालकर जला देने व राजस्थान के टोंक में 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म व गला दबाकर मार देने के घृणित और जघन्य कांड को लेकर पूरे देश में गुस्से का उबाल है। इस घटना को लेकर सलूम्बर में स्वामी विवेकानंद टीम व समस्त संघठन द्वारा हाडारानी महाविद्यालय से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गयी व दुष्कर्म व हत्या के दोषियों के लिए फाँसी की मांग की गई। 

इन दोषियों को कानून फाँसी की सजा नही देगा तो इस देश की हर नारी अपने आप को स्वतंत्र नही मानेगी व ऐसे कई घटनाओं का शिकार होगी। अगर इन दोषियों को फाँसी की सजा नही सुनाई गई तो देश की हर नारी का कानून,  न्यायपालिका, सरकार से भरोसा उठ जायेगा व नारी को रानी लक्ष्मी बाई का अवतार लेकर शस्त्र उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार, कानून, प्रशासन की रहेगी।

रिपोर्ट - देवानंद दमामी  

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow