कानोड़ में जुआ खेलते तीन को पकड़ा


कानोड़। पुलिस अध्यक्ष उदयपुर के निर्देशन में जारी लोकल स्पेशल एक्ट की धरपकड़ अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन लोगो को जुआ सट्टा खेलते गिरफ्तार कर उनके पास से 4200 रूपये  की नगदी बरामद की । थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि कमलवाले तालाब की पाल पर सट्टा खेलते बस स्टेण्ड निवासी गोपाल सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपुत निवासी, गाछो की घाटी निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र देवी सिंह चौहान व आड़ावेला निवासी मांगीलाल पुत्र स्व देवीलाल रावत को पकड़ा जिनके पास से 4200 रूपये की नगदी भी मिली । तीनो के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है ।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow