14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा निकली जाएगी केन्द्र सरकार के खिलाफ विशाल रैली


आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ विशाल रैली निकालेगी। इस रैली की तैयारियों के लिए आज उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल उदयपुर पहुंचे। मेघवाल ने उदयपुर के आरएमवी सभागार में कांग्रेस शहर और देहात के कार्यकर्ताओ की संयुक्त बैठक ली और रेली को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। 

बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित सभी पदाधिकारी भी मौजुद रहे। बैठक के दौरान बेरोजगारी और महंगाई बढने का प्रमुख कारण केन्द्र सरकार की नितियों को बताया गया। 

इस मौके पर मंत्री मेघवाल ने साफ किया कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में निकलने वाली इस विशाल रेली में केन्द्र सरकार की गलत नितियों को जनता के सामने लाया जायेगा। तो वहीं बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी। इस रेली के लिए उदयपुर के सभी पदाधिकारियों को मंत्री ने लोगो को ले जाने के लक्ष्य दिए है।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow