संदेश

Politics लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

चित्र
भींडर | बुधवार को पूर्व गृहमंत्री व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द्र कटारिया भिंडर पहुंचे। कटारिया दोपहर में कानोड़ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। कानोड़ से आते वक्त अपने पुराने दोस्त व भाजपा देहात जिला पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पंड्या की दुकान पर भाजपा नगर मंडल भींडर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार के ऊपर जमकर हमला बोलते हुए कहा की राजस्थान में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है तब से विकास कार्य ठप हो गया। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा निकली जाएगी केन्द्र सरकार के खिलाफ विशाल रैली

चित्र
आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ विशाल रैली निकालेगी। इस रैली की तैयारियों के लिए आज उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल उदयपुर पहुंचे। मेघवाल ने उदयपुर के आरएमवी सभागार में कांग्रेस शहर और देहात के कार्यकर्ताओ की संयुक्त बैठक ली और रेली को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया।  बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित सभी पदाधिकारी भी मौजुद रहे। बैठक के दौरान बेरोजगारी और महंगाई बढने का प्रमुख कारण केन्द्र सरकार की नितियों को बताया गया।  इस मौके पर मंत्री मेघवाल ने साफ किया कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में निकलने वाली इस विशाल रेली में केन्द्र सरकार की गलत नितियों को जनता के सामने लाया जायेगा। तो वहीं बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी। इस रेली के लिए उदयपुर के सभी पदाधिकारियों को मंत्री ने लोगो को ले जाने के लक्ष्य दिए है।

पूर्व वित् मंत्री पी. चिदंबरम को मिली 106 दिन की हिरासत के बाद जमानत

चित्र
आईएनएक्स मीडिया केस मामले में पूर्व वित् मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को बुधवार को जमानत मिल गई है। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तो के साथ जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अवगत कराया की पी. चिदंबरम पूर्व में सुचना दिए बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकते। पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछले 106 दिनों से दिल्ली के तिहार जेल में कैद थे।  सुप्रीम कोर्ट में चिंदबरम ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। पूर्व वित् मंत्री पी। चिदंबरम पर 2007 में केंद्रीय वित्तमंत्री रहते हुए विदेश से धन लेने के बाद आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।

भाजपा नेता ने जनता सेना को माना अपनी हार का जिम्मेदार

चित्र
भाजपा नेता गिरधारी लाल सोनी बोले अब राम नहीं रावण के आदर्शों पर चलेंगे कानोड़ । नगर पालिका चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में सत्ता से बाहर हुई भाजपा अब हार का ठीकरा जनता सेना पर फोड़ती दिख रही है। राजनीतिक गलियारों में जनता सेना से हाथ नहीं मिलाने की 'भूल को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भाजपा के जिला महामंत्री गिरधारी लाल सोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयानबाजी का वीडियो वायरल कर  गहमागहमी  तेज कर दी है।  पहले 'भाईसाहब के भरोसे भाजपा की राजनीति कर रहे पार्टी के नेताओं ने अब खुद मोर्चा संभालते हुए जनता सेना पर शाब्दिक हमले शुरू कर दिए हैं। कानोड़ की राजनीति में एक विचार वाली पार्टियों के बीच हो रही लड़ाई का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने पंचायत राज चुनाव को लेकर मौका भुनना तेज कर दिया है। राजनीतिक अखाड़े में सोमवार को अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री गिरधारीलाल सोनी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र धर्मवीर व्यास की सोशल मीडिया आइडी पर लाइव बयानबाजी को जनता के बीच चटपटे अंदाज में पेश किया। इन बयानों से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से गहमागहमी तेज हो गई।  बयानों में भाजपा...

कानोड़ पालिका चेयरमैन चंदा देवी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल दिखे तेवर में

चित्र
नगर पालिका कार्यालय में मौजूद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल कानोड़  ।   नगर पालिका कानोड में पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल सोमवार को दिनभर कार्यालय में कर्मचारियों की क्लास लेते दिखे। उपाध्यक्ष बाबेल ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था सुधारी जाए, किसी कर्मचारी की शिकायत सफाई संबंधित आई तो सख्त कार्रवाई होगी।  पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा मौजूद कार्यालय में इसके साथ ही पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा भी अपने अलग तेवर में दिखी। पालिका अध्यक्ष चंदा देवी ने कर्मचारियों की सूची देखी तथा अलग-अलग कामों के लिए निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम जनता के कामों में देरी नहीं होने के निर्देश जारी किए।

रविवार के दिन भी खुला रहा कानोड़ तहसील कार्यालय, नामांकन प्रक्रिया रही बंद

चित्र
कानोड़ नगर पालिका के चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन रविवार होने के कारण नामांकन प्रक्रिया बंद रही लेकिन कानोड़ तहसील कार्यालय खुला रहा हालाकी पहले से ही अधिसूचना में तय था कि रविवार को नामांकन नहीं भरे जाएंगे अब 2 दिन ही शेष बचे हैं ऐसे में देखना यह होगा कि भाजपा, कांग्रेस एवं जनता सेना अपने 20 प्रत्याशियों के पैनल की घोषणा कब करती है तीनों ही पार्टियों के नेता टकटकी लगाए बैठे हैं | कि कौन व्यक्ति किस वार्ड से चुनाव लड़ेगा | वही तीनों ही पार्टियां इस चुनाव में अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए पूरा दम लगा रही है इसीलिए कोई भी पार्टी पहले सूची जारी कर जोखिम नहीं उठाना चाह रही है हालांकि मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है इस दिन तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी कि कौन किस वार्ड व/पार्टी से चुनाव लड़ रहा है हालांकि चुनाव में जनता सेना, भाजपा, कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगने वाली है क्योंकि विधानसभा चुनाव में जनता सेना के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर महज छोटे अंतर से कांग्रेस के गजेंद्र सिंह शक्तावत से हार गए थे और भाजपा के उदय लाल डांगी तीसरे पायदान पर रहे थे अब ऐसे में यह देखना होगा कि जनता ...

कानोड़ पालिका चेयरमैन को लेकर कल निकलेगी लॉटरी

चित्र
लॉटरी के साथ ही पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट की जोड़-तोड़ होगी तेज   कानोड़। नवंबर में होने वाले पहले चरण के निकाय चुनाव में कानोड़ पालिका का चेयरमैन किस वर्ग, जाति का बन सकेगा। रविवार को इसका फैसला हो जाएगा। 20 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग ने शुक्रवार को लॉटरी का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लॉटरी की तारीख घोषित होने को लेकर चेयरमैन के दावेदारों को बेसब्री से इंतजार था। जो रविवार को पुरा हो जाएंगा। लॉटरी निकलने के साथ ही पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट की जोड़-तोड़ भी शुरू हो जाएगी। कानोड़ नगर पालिका चुनाव में दो राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा व कांग्रेस के साथ ही वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर की पार्टी जनता सेना भी मैदान में रहेगी, ऐसे में इस नगर पालिका के समीकरण बदल सकते है।

विधायक शक्तावत के नेतृत्व में यह संचालन समिति संभालेगी कानोड नगर पालिका का चुनाव

चित्र
कानोड। कानोड नगर पालिका के वार्डो को लेकर संचालन समिति बनाते हुए प्रभारी लगाए गए हैं। विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में संचालन समिति का गठन किया गया।  कानोड में कांग्रेस ने दी इनको जिम्मेदारी                कानोड पालिका चुनाव कांग्रेस संचालन समिति में देवेंद्र सिंह शक्तावत, प्रवीण सरणोत, गोपाल सिंह चौहान, परमानंद मेहता, भंवर लाल गुर्जर, रूपलाल मीणा, करण सिंह कोठारी, मेघराज स्वर्णकार, जीत सिंह चुंडावत, सूरजमल मेनारिया, सुनील कुकड़ा, दिलीप सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा, महमूद खान, नाथू लाल मेघवाल, शंकर लाल चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

झल्लारा में हुआ प्रदेश अध्यक्ष पुनिया का भव्य स्वागत

चित्र
झल्लारा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने झल्लारा में प्रथम बार आगमन पर उनके स्वागत समारोह में कहा की, राज्य में कानून और किसान पस्त है| 8 माह में प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है, किसानो को सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा करने के बाद भी कर्ज माफ़ किये नहीं गए है। कई युवा अभी भी सड़को पर बेरोजगार घूम रहे है।  झल्लारा के पंचायत परिसर के निकट हुए स्वागत समारोह में पुनिया ने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है और आगामी पंचायत राज चुनावो में गाँव-गाँव से पुनः कमल खिलेंगे, अतः कार्यकर्ता जनता से सीधे जुड़े और जन हित की आवाज को मुखर करे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया भाजपा उदयपुर देहात की ओर से जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, जिला महामंत्री महेंद्र औदीच्य, केलाश गांधी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भबराना नाथू सिह, नगर मण्डल अध्यक्ष लव व्यास, जिला उपाध्यक्ष नरेश गर्ग, व हितेश जोशी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा, व हाड़ी रानी की तस्वीर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया व भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी को भेंट की। महाराणा प्रताप की प...

निलंबन पर गोस्वामी को हाईकोर्ट से स्टे मिला, सरपंच संघ ने किया स्वागत

चित्र
वल्लभनगर। ग्राम पंचायत वल्लभनगर के फिर रूपगिरी गोस्वामी सरपंच बन गए हैं  20 सितंबर को पंचायती राज विभाग ने फर्जी अंकतालिका प्रकरण में निलंबित कर दिया था। इसको लेकर गोस्वामी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। गुरुवार को हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया। वही इस आदेश  के बाद भटेवर में सरपंच संघ के अध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया ने गोस्वामी का स्वागत किया। सरपंच के निलंबन आदेश की पालना में 2 दिन पहले कलेक्टर के आदेश से उपसरपंच मंजू लोहार को सरपंच पद का चार्ज दिया था।

चित्तौड़ सांसद जोशी नगर निगम, कपासन विधायक जीनगर कानोड पालिका के प्रभारी

चित्र
      भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए जिम्मेदारी बांटी कानोड। यूं तो अभी सभापति एवं पालिका अध्यक्ष की आरक्षित लॉटरी खुलना बाकी है लेकिन निकायों में प्रस्तावित चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रभारी और बूथ प्रभारी नियुक्त किए हैं मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर नगर निगम के लिए चुनाव प्रभारी चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी व प्रबंधक प्रधान तखत सिंह शक्तावत को बनाया गया है इसी प्रकार कानोड नगरपालिका के लिए प्रभारी कपासन विधायक अर्जुन जीनगर व बूथ प्रबंधक सुंदरलाल भाणावत को बनाया गया। पार्टी चुनाव में प्रभारी तो लगाती रही है लेकिन यह पहली बार है जब बुथ की अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनता सेना ने नगर निगम उदयपुर एवं नगर पालिका कानोड के चुनाव की तैयारी शुरू की

चित्र
                प्रत्याशी चयन समिति का गठन  कानोड | आगामी निकाय चुनाव के लिए जनता सेना राजस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत उदयपुर नगर निगम व कानोड़ नगर पालिका चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति व प्रत्याशी चयन समिति का गठन कर दिया गया। राजमहल भीण्डर में मंगलवार को जनता सेना राजस्थान के संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के सानिध्य में प्रदेश व देहात जिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवंबर माह में उदयपुर नगर निगम व कानोड़ नगर पालिका चुनाव की रणनीति व तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से कानोड़ नगर पालिका चुनाव पर चर्चा करते हुए चुनाव संपादन के लिए जनता सेना के वरिष्ठ नेताओं की चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें परसराम सोनी, छोगालाल दक, रतनलाल लक्षकार, रोड़ीलाल मोरवानिया, मंशालाल सुथार, तेजशंकर पुरोहित को शामिल करते हुए रोशन भावसार को समिति संयोजक बनाया गया। इसी तरह प्रत्याशी चयन समिति का भी गठन किया गया। जिसमें जनता सेना देहात जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ...

भीण्डर युवा जनता सेना कार्यकारिणी घोषित

भीण्डर। युवा जनता सेना भीण्डर मण्डल की कार्यकारिणी रविवार को अध्यक्ष जितेन्द्र साहु ने जनता सेना राजस्थान संरक्षक रणधीर सिंह भीण्डर व प्रदेशाध्यक्ष नानालाल जणवा के निर्देशानुसार घोषित की। जिसमें अध्यक्ष जितेन्द्र साहु, उपाध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान, रवि सिकलीगर, प्रहलाद वैष्णव, नन्दलाल अहीर, पूरण वसीटा, कमलेश वेद, कैलाश रेगर, महामंत्री ओमप्रकाश भोई, सत्यनारायण पण्डिया, मंत्री लक्ष्मण कीर, आबिद बोहरा, प्रितेश उपाध्याय, रणजीत सिंह चौहान, नृसिंह वेद, मीरा हुसैन मंसुरी, लोकेश ओड़, कोषाध्यक्ष निखिल जैन धर्मावत, संगठन मंत्री पुष्पेन्द्र अहीर, दीपक कड़वावत, रोशन खारोल, आसिफ शेख, महेन्द्र सिंह शक्तावत, लेखराज भोई, प्रकाश प्रजापत, प्रवक्ता अभिषेक भुलावत, कार्यालय मंत्री संजय रेगर, मीडिया प्रभारी विनय जैन, भूपेन्द्र सिंह शक्तावत,  सदस्य ललित गर्ग, मोहन जाट, बबलु यादव, उमेश मुण्डानिया, मनीष नागदा, भरत नागदा, वसीम पठान, नरेश मंदावत, दीपक सोनी, भूपेश पूजारी, शाहीद पठान, चिंकी पठान, ओम व्यास, कपील चौबीसा, किशन रेगर, अरूण भोई, हितेष कुमार प्रजापत, विनोद खारोल, ओमप्रकाश साहु, नीरल साहु, रमेश चौबीसा,...

युवा जनता सेना प्रदेश कार्यसमिति घोषित

युवा जनता सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवपालसिंह शक्तावत ने किए कार्यकारिणी पदाधिकारी मनोनीत भीण्डर। जनता सेना राजस्थान के युवा जनता सेना प्रदेश कार्यसमिति प्रदेशाध्यक्ष शिवपालसिंह शक्तावत ने शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी पदाधिकारियों को मनोनीत किया। शक्तावत ने प्रदेशध्यक्ष नानालाल जणवा व संरक्षक पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर गोपाल विजावत भीण्डर, वीपीसिंह चौहान बम्बोरा, हरिश जणवा भटेवर, भगवतसिंह राणावत खेड़िया, जगजीतसिंह चौहान बम्बोरा, रघुवीरसिंह चौहान चौहानों का गुड़ा, महामंत्री रविकुमार गर्ग खेरोदा, केसरसिंह रूणीजा, मंत्री बाबूलाल भील ढावा, भवानीसिंह चौहान कानोड़, रामलाल डांगी धमानिया, परसराम अहीर खोखरवास, प्रकाशसिंह वाजमिया, कोमल कामरिया कानोड़, संगठन मंत्री  दलपतसिंह मजावड़ा, सोहनदास वैष्णव मनोहरपुरा, शंकर पटेल सोमाखेड़ा, कैलाश जाट सुरतपुरा, भानुकुमार लौहार मोड़ी, नितेश मेनारिया बाठेड़ाखुर्द, कोषाध्यक्ष संजय कंठालिया भीण्डर, प्रवक्ता पिन्टू चौबीसा निमड़ी, सदस्य ऊंकार गुर्जर वरणी, भेरूलाल जाट गोकुल जी का खेड़ा, नन्दलाल अ...

भाजपा ओबीसी मोर्चा भीण्डर की कार्यकारणी का गठन

चित्र
चमनलाल सोनी अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा भीण्डर भीण्डर। भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चमनलाल सोनी ने भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भीखा भाई पटेल, वल्लभनगर भाजपा प्रभारी उदयलाल डांगी व भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेष कठालिया की अनुशंषा पर कार्यकारणी का विस्तार करते हुए। जिसमें उपाध्यक्ष मोहनलाल साहू, मनीष कुमार सोनी, कुष्णस्वरुप वैष्णव, शकरलाल गाड़री, महामंत्री झमकलाल सोनी, पंकज लक्षकार, मंत्री मदन सेन, जगदीश लक्षकार, सोनु सूथार, भंवर लाल गाड़री, यशपाल सोनी, कोक्षाध्यक्ष छागनलाल लौहार, प्रचार मंत्री नन्दलाल गर्ग, कार्यालय मंत्री कैलाश भोई, सदस्य पियुश दर्जी,देवीलाल गाड़़री, भगवती लाल पुजारी, भेरुलाल प्रजापत, शुभम सोनी, कजोड़ लवार, अजय कुमार सोनी, हरीश साहू, लक्ष्मीलाल लौहार, नरेश गोस्वामी, उदयलाल गाड़री, हिमेश साहू को बनाया गया।

भीण्डर | रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की जमीन भूमाफियाओं से करवाई मुक्त

चित्र
अवैध अतिक्रमण पर भीण्ड़र नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई भीण्ड़र। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की भीण्ड़र नगर पालिका आए दिन नगर पालिका की जमीनों पर कर रखे अवैध कब्जे को हटाने, नोटिस देने तथा दुकानो को सीज करने को लेकर चर्चा में रहती है। इसी के चलते सोमवार को नगर पालिका भीण्डर  द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भीण्ड़र नगर के रेल्वे स्टेशन पर स्थित निर्माणाधीन काम्प्लेक्स  को ध्वस्त करते हुए करोड़ों की जमीन को भुमाफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाकर पालिका का स्वामित्व होने का बोर्ड लगाया। नगर पालिका की अवैध अतिक्रमण पर इस बड़ी कार्यवाही से नगर में चहुंओर पालिका प्रशासन की प्रशंसा हुई तो वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई व अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर किए गए पालिका को नुकसान को लेकर रोष व्यक्त किया गया। सोमवार को सुबह नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार मील, पालिका अध्यक्ष हेमंत तेली, उपाध्यक्ष गिरीश सोनी सहित पालिका कर्मचारियों व अधिकारियों का दल 2 जेसीबी मशीनो, एक ब्रेकर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों के साथ उदयपुर रोड स्थित रेल्वे स्टेशन पर पहुंचा तथा मौके पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ...

पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराया

चित्र
उदयपुर जिले के सलूम्बर डाल के लिए हुए पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराया। मंगलवार सुबह को हुई वोटो की गणना में भाजपा के भगवती लाल कलाल ने 570 वोटो से जीत हासिल की। इस दौरान रिटनिंग अधिकारी प्रकाश चंद रैगर ने भगवती लाल कलाल को शपथ दिलवाई। इधर जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाल चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की तथा एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया । रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

भीण्डर में कटारिया का जनता सेना कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

चित्र
                    भीण्डर के रेलवे स्टेशन चौराहे पर जनता सेना कार्यकर्ताओं ने कटारिया को दिखाएं काले झंडे भीण्डर । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया आखिर रविवार को वल्लभनगर विधानसभा के भींडर कस्बे में पहुंचे। वहां उनकी गाड़ी पर स्याही फेंकी गई और जनता सेना के कार्यकर्ताओं ने उनको काले झंडे दिखाए। पुलिस कटारिया को सुरक्षित कार्यकम स्थल पर ले गई। जब स्याही फेंकी गई तब कटारिया की गाड़ी व कुछ पुलिसकर्मियों पर उसके छींटे पड़े। बता दे कि कटारिया का जब कार्यक्रम तय हुआ तब भी पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर की जनता सेना ने उनको काले झंडे दिखाना तय कर दिया था। वैसे रणधीर सिंह इस कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए है। भींडर में कटारिया चित्तौडगढ़ के सांसद सीपी जोशी के जीत पर आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने गए। जनता सेना के काले झंडे दिखाने की पूर्व योजना के तहत वहां पर भारी पुलिस बल लगाया गया था, कटारिया जब वहां पहुंचे तब बारिश के बीच जनता सेना के कार्यकर्ताओं ने कटारिया का विरोध करते हुए स्याही फेेंकी व काले झंडे दिखाए। मोर्चा संभाले पुलिस कटारिय...

सलूंबर : डाल सीट के उप चुनाव में हुआ 47 फीसदी मतदान

चित्र
सलूंबर । पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के तहत रविवार को पंस सदस्य डाल के लिए मतदान हुआ। वोटिंग को लेकर बीजेपी प्रत्याशी भगवतीलाल व कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश चौधरी व इनके समर्थकों में उत्साह दिखा। लेकिन ग्रामीणों ने मतदान में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। जिसके चलते महज 46.64℅ वोटिंग हुई। मतदान शांतिपूर्ण रहा। एहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच 6 बूथों पर वोटिंग हुई। पंचायत मुख्यालय डाल के राउमावि परिसर में 5 बूथ और धारोद स्कूल में स्थापित 1 बूथ पर मतदान हुआ। यहां कुल 4924 मतदाता है। इनमे से 2297 वोटर्स ने अपने मत का प्रयोग किया। एसडीओ प्रकाश चन्द्र रेगर, डिप्टी एसपी नारायण सिंह, थानाधिकारी रामेश्वर लाल मय जाप्ता तैनात रहे। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

भीण्डर। विधायक ने किया भीखावनीया खाद्यान्न भंडार का उद्धाटन

चित्र
भींडर । वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत ने  पाणुन्द के भीखावनीया में पाणुन्द, भीण्डर, कानोड़,मार्ग पर नवनिर्मित खाद्यान्न भंडार का उद्धाटन किया। विधायक बनने के बाद क्षेत्र में पहली बार आगमन पर ग्रामीणो ने भव्य आतिशबाजी के साथ तिलक व माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया गया। जिसके बाद सभा को संबोधित किया गया। जिसमे ग्रामीणो ने मुख्य समस्या बताते हुए पाणुन्द में रोड लाईट, पुलिस चौकी, व भीण्डर पाणुन्द मार्ग खस्ताहाल सड़क सही करवाने कि मांग रखी। इस दौरान विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि "आप कि मांग जायज है। जनता ने मुझे विकास के लिए चुना है जिस पर मे खरा उतरूंगा। और ये तीन समस्या जो की मुख्य है, इन्हें अभी विधानसभा लगने पर मे विधानसभा में भी रखुंगा।" खाद्यान्न भंडार का उद्घाटन करते विधायक व अन्य-पाणुन्द। कार्यक्रम में भीण्डर ब्लॉक अध्यक्ष सुरजमल मेनारिया, भीण्डर नगर अध्यक्ष पुरण व्यास, जिला परिषद् सदस्य माधवलाल अहीर, पाणुन्द ईकाई अध्यक्ष परसराम औदिच्य, सरंपच भंवर सिंह शक्तावत, उप सरपंच गीता औदिच्य व भीण्डर थानाधिकारी पुनाराम गुजर, व पाणुन्द,टेकण, मोतिदा, आकोला के पूर्व सरप...

Facebook Follow