सलूंबर : डाल सीट के उप चुनाव में हुआ 47 फीसदी मतदान



सलूंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के तहत रविवार को पंस सदस्य डाल के लिए मतदान हुआ। वोटिंग को लेकर बीजेपी प्रत्याशी भगवतीलाल व कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश चौधरी व इनके समर्थकों में उत्साह दिखा। लेकिन ग्रामीणों ने मतदान में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। जिसके चलते महज 46.64℅ वोटिंग हुई। मतदान शांतिपूर्ण रहा। एहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा।


सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच 6 बूथों पर वोटिंग हुई। पंचायत मुख्यालय डाल के राउमावि परिसर में 5 बूथ और धारोद स्कूल में स्थापित 1 बूथ पर मतदान हुआ। यहां कुल 4924 मतदाता है। इनमे से 2297 वोटर्स ने अपने मत का प्रयोग किया। एसडीओ प्रकाश चन्द्र रेगर, डिप्टी एसपी नारायण सिंह, थानाधिकारी रामेश्वर लाल मय जाप्ता तैनात रहे।

रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow