भाजपा नेता ने जनता सेना को माना अपनी हार का जिम्मेदार

भाजपा नेता गिरधारी लाल सोनी बोले अब राम नहीं रावण के आदर्शों पर चलेंगे


कानोड़ । नगर पालिका चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में सत्ता से बाहर हुई भाजपा अब हार का ठीकरा जनता सेना पर फोड़ती दिख रही है। राजनीतिक गलियारों में जनता सेना से हाथ नहीं मिलाने की 'भूल को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भाजपा के जिला महामंत्री गिरधारी लाल सोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयानबाजी का वीडियो वायरल कर गहमागहमी तेज कर दी है। 

पहले 'भाईसाहब के भरोसे भाजपा की राजनीति कर रहे पार्टी के नेताओं ने अब खुद मोर्चा संभालते हुए जनता सेना पर शाब्दिक हमले शुरू कर दिए हैं। कानोड़ की राजनीति में एक विचार वाली पार्टियों के बीच हो रही लड़ाई का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने पंचायत राज चुनाव को लेकर मौका भुनना तेज कर दिया है।

राजनीतिक अखाड़े में सोमवार को अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री गिरधारीलाल सोनी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र धर्मवीर व्यास की सोशल मीडिया आइडी पर लाइव बयानबाजी को जनता के बीच चटपटे अंदाज में पेश किया। इन बयानों से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से गहमागहमी तेज हो गई। 

बयानों में भाजपा के जिम्मेदार सोनी ने स्वीकार किया कि भाजपा जीत कर भी पार्टी हार गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हार की जिम्मेदार जनता सेना है। अन्यथा उनकी पार्टी 20 में से 20 सीटें लाकर मैदान से कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाती।

राम को भूले, रावण की जयकार

जिला महामंत्री गिरधारी लाल सोनी

ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री गिरधारी लाल सोनी के बयान को लेकर अन्य चर्चाएं भले ही कम रही हो, लेकिन उनकी ओर से भाजपा के आदर्श माने जाने वाले राम को भुलाकर रावण का सम्मान देना खासा चर्चित रहा। सोनी ने उनके लाइव वीडियो में कहा कि 'दुश्मन के आगे सर झुकाए, ये रावण का दस्तूर नहीं, मर जाना है मंजूर मगर, सीता देना मंजूर नहीं, इसे लेकर अन्य राजनीतिक दलों ने वीडियो को देखने में उत्सुकता दिखाई। 

महामंत्री सोनी को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त बताते हुए वर्ष 1998 में छह सालों के लिए 'वनवास  दिया था। उन पर भाजपा के बागी पुष्पराज मेहता के पक्ष में प्रचार करने जैसे आरोप लगे थे। वहीं इस बार के पालिका चुनाव में महामंत्री सोनी को जनता सेना के पार्षद प्रकाश लक्षकार ने करीब 132 वोटों से हराया था।

तत्कालीन भाजपा (खुद )के बोर्ड पर उठाई उंगलियां 
ओबीसी जिला महामंत्री की लाइव बयानबाजी तक कटघरे में आ गई, जब उन्होंने जनता सेना से हाथ नहीं मिलाने का तंज कसा और कहा कि 'कुछ असामाजिक लोगों की ओर से बार-बार दुष्प्रचार किया जा रहा है कि भाजपा को जनता सेना से हाथ मिलाकर बोर्ड बना लेना चाहिए था। 

यह आवाज वही अवसरवादी , लूटखोरी के धंधे मकरने वाले उठा रहे हैं, जो पालिका में फिर से घूसें और लूटखोरी के धंधे कर रहे है और उनके पुराने घोटाले उजागर नहीं होने देते, यह बात कहते हुए महामंत्री ने पिछले भाजपा बोर्ड के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े किए। तत्कालीन पालिका अध्यक्ष भाजपा के अनिल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दर्शन शर्मा थे।

राम की पार्टी अब रावण के आदर्शों पर चलेगी यह दुर्भाग्य की बात - भिंडर 

पूर्व विधायक व जनता सेना के सुप्रीमो रणधीर सिंह भिंडर से हुई दूरभाष पर बात में उन्होंने बताया कि। 

जनता सेना सुप्रीमो रणधीर सिंह भिंडर
जनता सेना कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना चाहती थी। वैसे तो भाजपा ने भी यह स्वीकार कर लिया कि जनता सेना साथ होती तो 20 में से 20 सीटें भाजपा की आती। हारने की पीड़ा तो चेहरे पर साफ़ दिख रही है पर मन में यह भी है जो दरशा नहीं रहे हैं कि काश जनता सेना साथ होती तो इतनी बुरी हार तो नहीं होती। आरोप जनता सेना के पार्षदों व भाजपा के तत्कालीन बोर्ड पर लगा रहे हैं, जबकि बोर्ड भाजपा का था। पुराने पांच पार्षदों में से तीन पार्षद वापस जनता सेना के जीते हैं इसलिए जनता ने भी इनके आरोपों को नकार दिया है राम की पार्टी अब रावण के आदर्शों पर चलेगी यह दुर्भाग्य की बात है।
-रणधीर सिंह भिंडर सुप्रीमो जनता सेना

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow