कानोड़ पालिका चेयरमैन चंदा देवी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल दिखे तेवर में

नगर पालिका कार्यालय में मौजूद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल

कानोड़  नगर पालिका कानोड में पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल सोमवार को दिनभर कार्यालय में कर्मचारियों की क्लास लेते दिखे। उपाध्यक्ष बाबेल ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था सुधारी जाए, किसी कर्मचारी की शिकायत सफाई संबंधित आई तो सख्त कार्रवाई होगी। 

पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा मौजूद कार्यालय में

इसके साथ ही पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा भी अपने अलग तेवर में दिखी। पालिका अध्यक्ष चंदा देवी ने कर्मचारियों की सूची देखी तथा अलग-अलग कामों के लिए निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम जनता के कामों में देरी नहीं होने के निर्देश जारी किए।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow