निलंबन पर गोस्वामी को हाईकोर्ट से स्टे मिला, सरपंच संघ ने किया स्वागत
वल्लभनगर। ग्राम पंचायत वल्लभनगर के फिर रूपगिरी गोस्वामी सरपंच बन गए हैं 20 सितंबर को पंचायती राज विभाग ने फर्जी अंकतालिका प्रकरण में निलंबित कर दिया था। इसको लेकर गोस्वामी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। गुरुवार को हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया। वही इस आदेश के बाद भटेवर में सरपंच संघ के अध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया ने गोस्वामी का स्वागत किया। सरपंच के निलंबन आदेश की पालना में 2 दिन पहले कलेक्टर के आदेश से उपसरपंच मंजू लोहार को सरपंच पद का चार्ज दिया था।
